Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 514)

Jan Saamna Office

प्रेमीयुगल ने पेड़ से लटक कर की आत्महत्या

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव नगला खना में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। दोनों लोगो के शव पेड़ पर झूलते दिखे। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने दोनो शवों को पेड से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल काॅलेज भिजवाया।
बताते चले कि थाना मटसैना क्षेत्र गांव आलमपुर के क्षेत्र बेरिया के बाग में आज एक पेड पर गांव के ही प्रेमी युगल के शव ग्रामीणों ने पेड पर लटके देखे, जिसको देखने वालों का हुजूम लग गया। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी, शवों की शिनाख्त परिजनों ने थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के नगला खना निवासी रामवीर सिंह के पुत्र 20 वर्षीय अनिल कुमार, राजवीर की पुत्री 17 वर्षीय ललिता के रूप में हुई। ग्रामीणो ने बताया कि उक्त दोनो लोगां के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका चर्चा पूरे गांव के साथ आस-पास के लोगो में हो गया।

Read More »

विद्युत विभाग में कार्यरत लाइन मैन को संदिग्ध हालत में लगा करंट

विभाग के लोगो ने ग्रामीणों पर लगाया मारपीट व करंट लगाने का आरोप
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र गांव इमलिया में विद्युत विभाग की टीम द्वसास चैकिंग की गयी। वहीं टीम का एक व्यक्ति करंट लगने से अचेत हो गया। जिसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। विद्युत कर्मचारियों ने ग्रामीणो पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।
बताते चले कि थाना नारखी क्षेत्र के बछगांव निवासी भूवनेश पुत्र नत्थीलाल विद्युत विभाग में संविदाकर्मी के रूप में लाइन मैन का कार्य करता था। जो कि रिजावली फीडर पर कार्यरत था, आज सुबह विभाग की टीम अधिकारियों के साथ इमलिया गांव में चैकिंग के लिए गये थे। जहाॅ किसी तरह से भूवनेश को करंट लगने से अचेत हो गया। विभाग के लोग उसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाॅ विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चैंिकंग टीम को ग्रामीणो ने मारपीट की साथ ही लाइनमैन को चलती लाइन पर तार लगाने के लिए कहा जिससे उसको करंट लग गया। जिसको उपचार के लिए लेकर आये है।

Read More »

करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना बसई मौहम्मद क्षेत्र में एक राष्ट्रीय पक्षी की करंट लगने से मौत हो गयी। सूचना पर कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहंुच सका है।
थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नसीरपुर में हाईटैंसन के विद्युत तार से करंट लगने पर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गयी। पक्षी को करंट लगने के दौरान ग्रामीणों ने उसको बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन करंट इतना भंयकर लगा था। जिसको बचाना मुश्किल हो गया। मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने मोर का आंतिम संस्कार कर दिया।

Read More »

मोहम्मदाबाद तालाब मेें मिला शव यतेन्द्र का निकला, परिजनों ने की शिनाख्त

मृतक इटावा के बकेवर स्थित गांव तगरा में उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक था
फिरोजाबाद/टूण्डला, जन सामना संवाददाता। एक हफ्ते पूर्व मोहम्मदाबाद स्थित तालाब में अज्ञात युवक के शव पहचान हो गयी है। मृतक जिला जालौन का रहने वाला था तथा वह इटावा के बकेवर स्थित एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक था। विगत 10 अगस्त को वह अल्वर स्थित अपने एक दोस्त से मिलने गया था। उसके बाद वह लापता था। विगत 13 जुलाई की सुबह छह बजे करीब आगरा हाईवे स्थित गांव मोहम्मदाबाद निवासी ग्रामीणों को तालाब में एक अज्ञात युवक का शव दिखायी दिया था। पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया था। लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। तब पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया था। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था। शरीर पर कपड़ों के स्थान पर मात्र एक जॉकी का अंडरवियर था।

Read More »

पीएनसी अधिकारियों ने प्रशासन के साथ ढाए अतिक्रमण

राजमार्ग चौड़ी करण अभियान के तहत हुई कार्यवाही
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत आज प्रशासन के साथ राजमार्ग प्रशासक, एनएचएआई, पीएनसी अधिकारियों ने धरमपुर बम्बे से लेकर वीरपुर गांव तक अतिक्रमण ढाय। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर एमपी वर्मा प्लाजा मैनेजर नीरज सिंह कोरिडोर मैनेजर प्रमोद कुमार देवेंद्र सिंह कुलदीप वर्मा एवं पीएनसी टीम मौजूद रही साथ ही प्रशासन की ओर से पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह एस एच ओ रण बहादुर सिंह नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र, लेखपाल अरविंद तिवारी सुमन श्रीवास्तव आदि की टीम भी मौजूद रही। नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया की ओर से एन एस राजपूत मौजूद रहे। प्रशासक टीम ने धर्मपुर बंबे से लेकर वीरपुर गांव तक मध्य मार्ग से 55 फीट 55 फीट दोनों ओर की जद में आने वाले अतिक्रमण को ढहा दिया, छुटपुट विरोध के अलावा ज्यादातर अतिक्रमणकारियों ने अपने अतिक्रमण स्वयं अपने हाथों से हटा लिए। टीम ने चबूतरे टीन सेट शौचालय पानी के टैंक सहित आंशिक रूप से जद में आने वाले मकानो के अतिक्रमण हटाए। टोल प्रबन्धक नीरज सिंह ने बताया धर्मपुर से बीरपुर के मध्य करीब 10 किलोमीटर रेंज में पड़ने वाले अतिक्रमण को शांतिपूर्ण ढंग से हटा दिया गया है। आने वाले समय में मार्किंग नोटिस एवं लेखपाल द्वारा चिन्हित किए जाने के बाद घाटमपुर कस्बे में अभियान चलाया जाएगा।

Read More »

यमुना का जलस्तर बढ़ने से हजारों बीघा कछार डूबा

ग्रामीणों एवं पालतू व अन्ना पशुओं के सामने भुखमरी का संकट गहराया
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। थाना सजेती क्षेत्र के बीरबल अकबर पुर सहित यमुना नदी के किनारे बसे गांवों की फसलें यमुना का जलस्तर बढ़ने से डूब गई है। प्रभावित किसानों के सामने भूखों मरने एवं पालतू व अन्ना जानवरों के सामने चारे का गम्भीर संकट पैदा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में बारिश के पानी के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ने से बीरबल अकबर पुर गांव स्थित आसपास के गांवों की फसले व भैरव बाबा का चबूतरा यमुना जल में सराबोर हो गया है। यमुना का पानी बढ़ने से केवल बीरबल अकबर पुर ग्राम सभा क्षेत्र की 2000बीघा तिली एवं करीब 500 बीघा चरी ज्वार जुंडी आदि की फसलें पानी में डूब गई है। जिसके चलते किसानों के सामने भुखमरी की समस्या पैदा हो गई है। वहीं कछार क्षेत्र पानी में डूबने से बांगर क्षेत्र की तिली उरद ज्वार बाजरा धान की फसलों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। क्योंकि अन्ना जानवर अब इस ओर अपना रुख करेंगे फसल बर्बाद होने से दोनों क्षेत्रों के किसानों की कमर टूट जाएगी। वहीं जलभराव के बाद बीमारियां फैलने की आशंका से भी ग्रामीणों में दहशत है। ग्राम प्रधान बलवंत सिंह ने बताया की खरपतवार सड़ने से बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ जाती है। वर्तमान में बुखार व खांसी का प्रकोप छाया हुआ है। यमुना जल की चपेट में आए ग्रामीणों की सुध लेने के लिए शासन-प्रशासन से कोई भी अधिकारी या राजनेता नहीं पहुंचा है। वहीं ग्रामीण सहायता की उम्मीद की आस लगाए बैठे हैं।

Read More »

चपरासी से जबरन प्रधानमंत्री आवास योजना के शिकायती पत्र में जांच रिपोर्ट लगाने का दबाव

पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार, आत्म हत्या को मजबूर कर रहे अधिकारी
शिवराजपुर/कानपुर, जन सामना संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना में शिकायती पत्र की जांच में जबरन मनचाही रिपोर्ट लगवाने व आत्म हत्या पर मजबूर करने के आरोप चपरासी राजेन्द्र द्वारा ईओ प्रवीण दुबे, लिपिक अतुल दुबे, अध्यक्ष विनोद तिवारी पर गम्भीर आरोप लगाए गए है। आपको बता दे कि चपरासी ने जिलाधिकारी कानपुर कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई है। वही आरोप ये भी लगा है की मनमानी रिपोर्ट न लगाने पर आउट सोर्सिंग पर ड्राइवर पद पर पुत्र रामलखन नगर पंचायत शिवराजपुर में कार्यरत है रिपोर्ट न लगाने पर पुत्र को नौकरी से निकाल दिए जाने की लगातार धमकी दी जा रही है कि रिपोर्ट न लगाया तो उसको भी निकाल देगे जैसे पूर्व माह में 5 लोग आउट सोर्सिंग में लगे कर्मचारियों को निकाला गया था।

Read More »

व्यापारियों के साथ पुलिस अधीक्षक ने की बैठक

चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल द्वारा जनपद के समस्त व्यापारियों के साथ मीटिंग की गयी। जिसमे उनकी समस्यों का सुना गया एवम सूरक्षा के दृष्टि से आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि समस्त क्षेत्राधिकारी प्रत्येक माह में अपने सर्किल में समस्त व्यपारियों के साथ मीटिंग करेंगे तथा मेरे द्वारा प्रत्येक माह मीटिंग/समीक्षा की जायेगी व समस्त व्यापारी एक वाट्सप ग्रुप बनायेंगे जिसमें सम्बन्धित थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को जोडेंगे। इस ग्रुप का उद्देश्य लाभप्रद सुचनाओं/दिशा-निर्देश का आदान प्रदान करना होगा जिससे व्यपारियों के समस्या का समाधान किया जा सके। समस्त व्यापारीयो को अपने प्रतिष्ठानों मे सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि पुलिस के कार्य में व्यापारियो के सहयोग की महत्वपुर्ण भूमिका होती है चन्दौली पुलिस सदैव व्यापारियो की सूरक्षा के लिए तत्पर है उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/आपरेशन व समस्त क्षेत्राधिकारी, लक्ष्मीकान्त जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल चन्दौली, चन्द्रशेखर जयसवाल महामंत्री व्यापार मण्डल चन्दौली, गुलाब साहु वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश मदनवाल महामंत्री व्यापार मण्डल व अन्य- हनुमान चौरसिया, भानु प्रताप मुरारी, अशोक गुप्ता, सुनील कुमार, नरायण जयसवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Read More »

डॉ. शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर राष्ट्रपति ने पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर डॉ. शंकर दयाल शर्मा के पारिवारिक सदस्यों और राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Read More »

भारत और लिथुआनिया के बीच द्विपक्षीय व्‍यापार बढ़ाने की अपार संभावनाएं : उपराष्‍ट्रपति

उपराष्‍ट्रपति ने दोनों देशों की संस्‍कृतियों के एकीकरण में एक सेतु के रूप में काम करने के लिए भारतीय समुदाय की भूरि-भूरि प्रशंसा की
श्री नायडू ने महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए लिथुआनिया की सराहना की
श्री नायडू ने काउनस प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय की सांताका घाटी का दौरा किया
लिथुआनिया के पूर्व राष्‍ट्रपति ने उपराष्‍ट्रपति श्री नायडू से भेंट की
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उपराष्‍ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज लिथुआनिया के भारतीय समुदाय से दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्‍कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए एक सेतु के रूप में काम करने का आह्वान किया।
उपराष्‍ट्रपति ने बाल्टिक क्षेत्र के तीन देशों की अपनी यात्रा के दौरान दूसरे दिन लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्‍यापार का स्‍तर इसकी कुल क्षमता से कम है। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि लिथुआनिया विशेषकर लेजर, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि-खाद्य प्रसंस्‍करण और जीवन विज्ञान (लाइफ साइंस) जैसे क्षेत्रों में भारत के लिए एक महत्‍वपूर्ण तकनीकी साझेदार हो सकता है।

Read More »