Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 567)

Jan Saamna Office

खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, आइसक्रीम के सैंपल लिये

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। शुक्रवार खाद्य सुरक्षा टीम ने नगर में छापेमारी की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने आइसक्रीम के सैंपिल भरे। टीम की कार्यवाही से आइसक्रीम संचालकों में खलबली मच गई। टीम ने आइसक्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिये हैं।
शासन के आदेशानुसार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह के नेतृत्व में रविभान और अनिल कुमार ने अपने कर्मचारियों के साथ छापेमार कारवाई की। उन्होने एटा चैराह व मैनपुरी चैराह के बीच स्थित बालाजी इन्टरप्राईजेज के अन्तर्गत बाडीलाल आइसक्रीम के यहाॅ पर आइसक्रीमों के सैपिल लिये। इस दौरान उन्होने कई आइसक्रीमों के सैम्पिल लिये। इस दौरान उन्होने बताया कि आइसक्रीम निर्माता ने बडी चालाकी से अपने पैकेट पर आइसक्रीम नहीं लिखा है। फ्रोजन डिजर्ट लिखा है। उन्होने बताया कि जिसमें खाद्य तेल मिले रहते है। उन्होने आगे कहा कि उपभोक्ता आसानी से इसे आइसक्रीम समझकर खाते है। जिसका सैंपिल जाॅच के लिये भेजा गया है। जाॅच रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि समय-समय पर छापेमारी की कार्यवाही जारी रहेगी। जहाॅ भी ऐसी कमी पायी जाती तो संचालक और निर्माता के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह के अलावा रविभान सिंह, सन्तोष, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

नगर आयुक्त संग मेयर ने किया कई वार्ड का निरीक्षण, सुनी लोगों की समस्याऐं

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम महापौर एवं नगर आयुक्त ने शुक्रवार को कई वार्डो का निरीक्षण किया। वहीं मौके पर लोगों की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को हल कराने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को मेयर नूतन राठौर ने नगर आयुक्त विजय कुमार के संग वार्ड नं. 17 मायापुरी, बाल्मीक बस्ती एवं पानी की टंकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं मौके पर ही क्षेत्रीय लोगों की समस्या सुनी और उनका हल कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्माण अभियंता आर के मित्तल, जलकल एक्सीएन चंदन सिंह, जोनल सेनेटरी आॅफीसर दलवीर सिंह, क्षेत्रीय सेनेटरी इस्पेक्टर अरविंद भारती, संदीप भार्गव क आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व मेयर नूतन राठौर ने वार्ड नं. 16 व 49 का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, संतोषी राठौर, पार्षद पति मनोज ताऊ, सुभाष बाल्मीक, आशीष यादव, मुकुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Read More »

अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर के हाइवे रोड स्थित नगला किला के समीप एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को कर दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
नगर के हाइवे रोड स्थित नगला किला अम्बेडकर पार्क के समीप उस समय सनसनी फैल गयी। जब एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव लोगों ने पडा देखा। कुछ की देर में आस-पास के लोगों की भीड एकत्रित हो गयी। सूचना पुलिस को कर दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। लोगों ने बताया कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था।

Read More »

थाना अध्यक्ष अजय किशोर ने मैनपुरी चौराहे का किया कायाकल्प

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। दस दिन पूर्व छपी खबर को संज्ञान में लेते हये दो दिन पूर्व एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने एटा चौराहे पर अतिक्रमण कर रहे हथठेलों को हटावाया था। इसी क्रम में आज शुक्रवार को थाना प्रभारी अजय किशोर ने मैनपुरी चौराह पर जाकर अतिक्रमण कर रहे हथठेलों व हलवाइयों की दुकान के फुटपाथ को खाली कराया। जिससे चैराह पर दुकानदारों में खलबली मच गयी।
विगत वर्षों से मैनपुरी चैराहा को ऑटो रिक्शा प्राइवेट वाहन, हलवाईयों की दुकानों के बाहर फुटपाथ पर लगने वाले ठेले आदि ने बुरी तरह से चैराह को घेर रखा था। आम नागरिकों का निकलना भी दुश्वार हो गया था। अधिकांश दुर्घटना का शिकार भी इन वजहों से आम नागरिक हो जाता था। लेकिन शिकोहाबाद थाना अध्यक्ष अजय किशोर ने पदभार संभालते ही चैराहे का कायाकल्प करना शुरू कर दिया । जो मिठाइयों की दुकानों ने जो सड़क पर अपना अड्डा बना रखा था। उनको हटवाया प्राइवेट वाहनों को जो पूरी तरह से चैराहे को घेर रखे थे। उनको भी सख्त निर्देश देते हुए दूसरी जगह लगाने के आदेश दिए। उन्होंने दोनों तरफ से आने वाले वाहनों की रूपरेखा तैयार कर बेरी गेटिंग भी कराई वहां के स्थानीय लोगों यह देख कर शिकोहाबाद थाना अध्यक्ष अजय किशोर की जमकर तारीफ की। वही चैराहे के समीप स्थित शिव शंकर के मंदिर के अध्यक्ष रमेश चंद यादव ने कहा इस शिव मंदिर को ठेले वालों ने बुरी तरह से घेर रखा था जोकि श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में काफी परेशानी का सामना करना पढ़ता था। लेकिन नए थाना अध्यक्ष ने इस तरह का सराहनीय कार्य करके श्रद्धालुओं की समस्या को भी दूर किया है।

Read More »

शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, रिपोर्ट दर्ज

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। थाना क्षेत्र के एक मौहल्ला में एक महिला का एक वर्ष तक यौन शोषण किए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति शादी के बहाने एक साल तक महिला का यौन उत्पीड़न करता रहा। शादी के मना करने पर महिला ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी एक महिला शुक्रवार को थाने पहुंची और उसने अपने साथ हुए अत्याचार की दास्तान पुलिस को सुनाई। पुलिस के मुताबिक महिला ने शिकायत में कहा कि वह विधवा है। वह थाना क्षेत्र के एक मौहल्ले में जान पहचान वाले युवक के मकान में किराये पर अपनी 1 साल की बेटी के साथ रहने लगी। वह किसी स्कूल में पढाकर अपना भरण-पोषण करती है। मकान मालिक युवक ने उससे शादी का वादा करके एक वर्ष तक उसका यौन उत्पीड़न किया है। विगत दिन जब उसने शादी करने के लिये कहा तो युवक आग बबूला हो गया और उसकी गर्दन दबाकर कहने लगा कि मुझे तुझसे शादी नहीं करनी है। यदि कही भी जुवान खोली या कोई कार्यवाही की तो तुझे जानसे मार दूंगा। इस सम्बन्ध में महिला ने थाना मे न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने थाना में तहरीर दी है। मामला दर्ज कर जाॅच शुरू कर दी है।

Read More »

दया शंकर होंगे फिरोजाबाद के जिला सूचनाधिकारी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। फिरोजाबाद के जिला सूचना अधिकारी प्रशांत अवस्थी का स्थानांतरण सीतापुर हो गया है। उनके स्थान पर मथुरा में तैनात अपर सूचना अधिकारी दया शंकर फिरोजाबाद के नये जिला सूचना अधिकारी होंगे।

Read More »

बोर में मिला शव भूरीसिंह का निकला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र सूरजपुरा नहर में बोर में बन्द मिले व्यक्ति के शव की शिनाख्त परिजनों न आज सुबह थाना खैरगढ़ क्षेत्र गांव बिबाई निवासी भूरीसिंह के रूप में की गयी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
बताते चले कि विगत दिन थाना सिरसागंज क्षेत्र सूरजपुरा नहर में एक बोर में अज्ञात व्यक्ति का शव पडा मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आज सुबह परिजनों ने समाचार पत्रों में पढ़ने के बाद अस्पताल पहुच कर शव की शिनाख्त थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव बिबाई निवासी 43 वर्षीय भूरीसिंह पुत्र तोताराम यादव के रूप में की गयी। मृतक के भाई छोटेलाल ने बताया कि भूरी सिंह दो दिन पूर्व घर से बीमार पुत्री को देखने यूनिटी हाॅस्पिटल अस्पताल के लिए निकला था। जो कि अस्पताल नही पहुचा। तो परिजनों ने उसको काफी तलाशा कहीं पता नही चला तो थाने में गुमशुदी दर्ज करायी। आज समाचार पत्रों में अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में मिलने की जानकारी पर देखने पहुचे। तो पैरो तले जमीन खिसक गयी। क्यो कि शव किसी ओर का नही भूरी सिंह का था। भाई की हत्या की गयी है। परिजनों ने अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जाॅच कर रही है।

Read More »

पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगाकर दी जान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नगला सिन्घी क्षेत्र के गांव ठारमाताछारी में एक युवक ने पत्नी से कहासुनी होने पर स्वंय को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना नगला सिन्घी के गांव ठारमाताछारी निवासी 35 वर्षीय वासूदेव पुत्र भगवानसिंह का विगत रात्रि में किसी बात को लेकर उसकी पत्नी पंचैदेवी से कहासुनी हो गयी। पत्नी से नाराज पति ने आज सुबह स्वंय को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो रूधन मच गया। परिजनों की रोने की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग भी एकत्रित हो गये। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।

Read More »

कोतवाल प्रवेण राणा को भाजपाईयों ने किया सम्मानित

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस सदर क्षेत्र में पुलिस कप्तान के निर्देश पर शहर कोतवाल प्रवेश राणा द्वारा सदर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये लूट, डकैती, सट्टा, नशीला व्यापार, अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने पर भाजपा शहर इकाई द्वारा सदर कोतवाल प्रवेश राणा का भव्य स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सदर कोतवाल प्रवेश राणा ने कहा कि हाथरस सदर की जब से जिम्मेदारी मिली है। इस जिम्मेदारी को अपने शीर्ष अधिकारियों के सहयोग से हाथरस सदर क्षेत्र को अपराधों से मुक्त करने में पूरी तरह से लगा हुआ हूं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र के अपराधियों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा। उनका स्थान जेल में है। अपराध मुक्त हाथरस बनाया जायेगा।
सम्मानित करने वालों में शहराध्यक्ष मोहन मंडित, अशोक गोला, विवेक वाष्र्णेय, प्रदीप गुप्ता, दिनेश शर्मा, राकेश शर्मा अनाड़ी, विशाल दीक्षित, शुभम् गोस्वामी, शरद माहेश्वरी, यश शर्मा आदि थे।

Read More »

खारे पानी को लेकर नगला मयां के परिवार का अनशन जारी

हसायन/हाथरस, जन सामना संवाददाता। ब्लाक क्षेत्र के गांव नगला मयां में खारे पानी की समस्या को लेकर शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों आदि से गुहार लगा चुके गांव के युवा समाजसेवी युवक ने कल से अन्न, जल त्याग कर शुरू किया गया अनशन आज दूसरे दिन भी जारी रहा और युवक के आन्दोलन को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलना शुरू हो गया है।
जिले में खारे पानी की समस्या का शासन और प्रशासन द्वारा मजाक किये जाने के बाद मजबूर चन्द्रपाल सिंह का परिवार कल 27 जून से अन्न और जल का त्याग करके अपने अन्तिम सफर पर निकल चुका है। आज उसके सफर को दूसरा दिन है। इस परिवार की शारीरिक हालत बिगड़ने लगी है, मगर यह परिवार अपने द्वारा लिए गए प्रण पर अडिग है। आज युवक का मेडिकल टीम के द्वारा चैकअप किया गया और उसका शुगर लेवल धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। आज भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष हरिपाल सिंह चैधरी उक्त परिवार से आकर मिले और उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया।

Read More »