Tuesday, June 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से के. एल. शर्मा लड़ेंगे चुनाव

रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से के. एल. शर्मा लड़ेंगे चुनाव

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। उत्तर प्रदेश की वीवीआइपी लोकसभा सीट रायबरेली से नामांकन करेंगे राहुल गांधी। चूंकि चेयरपर्सन सोनिया गांधी अब राज्यसभा जा चुकी हैं इसलिए पार्टी कांग्रेस की तीसरी पीढ़ी का नाम आगे किया है। वहीं अमेठी से पूर्व सांसद प्रतिनिधि के एल शर्मा चुनाव लडेंगे।
राहुल गांधी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंची हैं। नामांकन कार्यक्रम के लिए अमेठी-रायबरेली पहुंचेगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी पहले आज सुबह 10 बजे अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी के एल शर्मा के नामांकन में हिस्सा लेंगी एवं दोपहर 12 बजे राहुल गांधी के नामांकन कार्यक्रम के लिए रायबरेली में मौजूद रहेंगी।
कांग्रेस महासचिव ने कहा किशोरी लाल शर्मा से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है।
आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव में सफलता दिलाएगा।