Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 920)

डाँ बाबा भीमराव अंम्बेडकर की जयंती अपने घरों बड़ी धूमधाम मनाई

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। सर्वधर्म सेवा समिति रजि0 गोलाघाट नई बस्ती छावनी के अध्यक्ष जितेन्द्र वाल्मीकि ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए अपने सभी पदाधिकारियों सदस्यों को जानकारी दी कि हर साल के भातिं इस वर्ष भी बाबा साहब की जयंती मनाई गई लेकिन अध्यक्ष ने सभी जुड़े हुए समिति के लोगों से अपील कि की आप लोग अपने-अपने घरों में रहकर भारत रत्न संविधान के निर्माता डाँ बाबा भीमराव अम्बेडकर जी जयंती मनाये और शाम को अपने-अपने घरो के आगंन दरवाजो बालकनियों में मोमबत्ती दिया जलाकर बडी धूमधाम से जयंती मनाये सोशल डिस्टेसिंग का भी ख्याल रखें व हमारे देश में आई इस महामारी से सब को मिलकर लड़ना है जैसे बाबा साहब जी ने हमारे देश का संविधान लिखकर इतिहास रचा है वैसे ही हम सब को मिलकर इस महामारी से जीतकर विश्व इतिहास रचना हैं।

Read More »

आशा वेलफेयर सोसाइटी ने गरीबों को भोजन कराने का लिया संकल्प

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। आशा वेलफेयर सोसाइटी ने गरीबों को भोजन कराने का लिया संकल्प कोविड- 19 की महामारी के चलते हमारे देश में लॉकडान चल रहा है ऐसी त्रासदी की स्थिति में हमारी संस्था आशा वेलफेयर सोसाइटीे पिछले कई दिनों से गरीबों की बस्तियों तथा जुग्गी झोपड़ियों में जा जाकर उन्हें भोजन तथा राशन, आटा, चावल दाल, नमक, तेल आदि/ देकर उन्हें खुशियाँ प्रदान कर उनका पेट भर रही है और आगे भी उनकी सहायता करती रहेगी हमारी संस्था ने आज बर्रा नौबस्ता की जुग्गी झोपडियों में जाकर भोजन वितरित किया। इस अवसर पर संस्था की सचिव मिनी सक्सेना, मीनू शर्मा, अलका शर्मा, पूनम शर्मा, सौरभ सोनकर, सुमन शर्मा, ज्योति तिवारी, मो० अनीष, मो0 इरशाद खान, मो० नावेद व संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More »

ओम पुरवा मंडल में एक नई रसोई का शुभारंभ

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के द्वारा ओम पुरवा मंडल में एक नई रसोई का शुभारंभ किया गया इस मौके पर पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने बताया कि पिछले दिनों से हुए लॉक डाउन से उनके द्वारा नगर में चल रही सभी रसोइयों में खाद्य सामग्री दी जा रही हैं आज ओम पुरवा मंडल में नई रसोई का शुभारंभ उनके द्वारा किया जा रहा है जिसमें संपूर्ण खाद्य पदार्थ उनके द्वारा दिया जाएगा नई रसोई के शुभारंभ के मौके पर दक्षिण उपाध्यक्ष अर्चना आर्या, मंडल अध्यक्ष अमरीश जायसवाल, नरेशअग्रहरि, ओप दुबे, शिबू गुप्ता, अमित तिवारी, सनी जायवाल, गोलू शुक्ला, मोहित विनय मौजूद रहे ।।

Read More »

चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सहयोग राशि दी गई

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। पूरे विश्व में कोरोना जैसी महामारी की मार को देखते हुए मां भगवती इच्छापूर्ति मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा देश में फैली कोरोना महामारी के चलते हुए लॉक डाउन में पिछले 20 दिनों से भोजन वितरण का कार्य चल रहा था आज चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनरेश की अगुवाई में कानपुर जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी को 51000 रुपये की चेक प्रदान की गई। इस मौके पर लाजपत नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि आज मां भगवती इच्छापूर्ति मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के सहयोग के लिए 51000 रुपये भेंट किए गए हैं जो ट्रस्ट का सराहनीय कदम है अध्यक्ष रामनरेश ने बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं इस मौके पर सतीश शुक्ला, संजय वर्मा, संजू वर्मा, शिव शंकर, संजीव वर्मा, अमित गुप्ता, अजय चौरसिया, मनीष मौजूद रहे।

Read More »

उद्यमियों द्वारा कोरोना महामारी के चलते बचाव एवं कार्यों के लिए दी गयी सहयोग राशि

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोविड.19 कोरोना वायरस माहामारी के संक्रमण से बचाव एवं राहत कार्यो के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आईआईए के चैयरमैन आलोक जैन,राष्ट्रीय सचिव सुनील पाण्डेय, राजीव शर्मा ने 1 लाख 51 हजार रूपये की चेक सदभावना सहयोग समिति में दिये।
इस मौके पर आईआईए के चैयरमैन आलोक जैन ने बताया कि बीते दिवस में प्रधानमंत्री राहत कोष में 5 करोडए 7 लाखए 40 हजारए मुख्यमंत्री राहत कोष में 58 लाखए 50 हजार तथा डीएम राहत कोष में 30 लाख रूपये तथा अस्पताल के खर्च में 9 लाख 50 हजार खर्च किये तथा खान पान में 33 लाख रूपये खर्च किये गये है। वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने इस योगदान के लिए सराहना की तथा लोगों से ऐसे कार्यों में बढ.चढ कर अपनी भागीदारी/योगदान देने की अपील भी की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, श्रम परिवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग चन्द्रभान सिंह आदि अधिकारीगण व उद्यमी उपस्थित रहे।

Read More »

सभी फैक्ट्री/कंपनी मालिक अपने-अपने श्रमिकों का शीघ्र करें भुगतानः डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो कोरोना वायरस महामारी के चलते जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में उद्यमियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने आईआईए के चैयरमैन आलोक जैन, सुनील पाण्डेय, राजीव शर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि लाॅक डाउन के चलते जनपद में स्थापित करीब 35 फैक्ट्रियों द्वारा श्रमिको/लेबरों के भुगतान का विवरण नही दिया जा रहा है जिसके तहत उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग आपस में वार्ता करके सभी श्रमिकों/लेबरों के भुगतान कराये तथा उसकी सूची भी उपलब्ध करायी जाये।
बैठक में उपायुक्त उद्योग चन्द्रभान सिंह ने बताया कि अब तक 11488 लेबरों का रूपये 12,68,08,811 कर दिया गया है तथा कुछ फैक्ट्रियों के द्वारा अभी सूचना नही उपलब्ध करायी गयी है। वहीं श्रम परिवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि लाॅकडाउन की अवधि में लोगो की आर्थिक दुश्वारीयों को दूर करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रम विभाग में पंजीकृत 20571 श्रमिकों में से 14338 श्रमिकों को 1000 रू0 प्रति श्रमिक की दर से 143.38 लाख रूपये उनके खाते में सीधे स्थानान्तरित किया गया है। इस मौके पर अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, श्रम परिवर्तन अधिकार विनीत त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग चन्द्रभान सिंह आदि उपस्थित रहे।

Read More »

मण्डलायुक्त व आईजी ने शहर का किया भ्रमण

लाॅकडाउन के दौरान निराश्रित जानवरों का भी रखें ख्याल-मण्डलायुक्त
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। मण्डलायुक्त प्रयागराज आर0 रमेश कुमार ने लाॅकडाउन की अवधि के बढ़ाये जाने की घोषणा के तुरंत बाद आईजी कवींद्र प्रताप सिंह के साथ शहर का भ्रमण किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान विभिन्न जगहों पर गरीब, बेसहारा व निर्धन लोगों को उपलब्ध करायी जा रही राहत सामाग्री व लंच पैकेट के वितरण की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान मण्डलायुक्त ने चन्द्र शेखर आजाद पार्क के आस.पास रहने वाले निराश्रित पशुओं को भोजन कराया। साथ में अधिकारियों व लोगो से ये आह्वाहन भी किया कि यह हम.सब की जिम्मेदारी है कि कोई व्यक्ति व निराश्रित जानवर भूखे न रहे। उन्होंने कहा कि हम सब को मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा 03 मई तक बढ़ाये गये लाॅकडाउन का सख्ती से अनुपालन करना है तभी हम इस खतरनाक महामारी से सुरक्षित रह सकते है और समाज के अन्य लोगो को भी सुरक्षित रख सकते है।

Read More »

ग्राम प्रधानों ने डीएम से की शिकायत

कोटेदारों द्वारा मनमानी करने की शिकायत पर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने का जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने अपने कार्यालय कक्ष में अखिल भारतीय पंचायत परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोटेदारों की आ रही शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा। ग्राम प्रधानों ने शिकायत की कि कोटेदार अपनी मनमानी कर रहे है, वे अपने स्तर से ही खाद्यान्न वितरण का कार्य सम्पन्न कर दे रहे है, जिसकी जानकारी हमें सही ढंग से नहीं मिल पा रही है और ग्रामीणों द्वारा हमारे यहां शिकायतें मिल रही हैए जिसका हम आपके माध्यम से निस्तारण चाहतें हैए जिसपर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को आश्वस्त किया कि इस तरह के कार्य करने वाले कोटेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। ग्राम प्रधान संघ की तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष में लगभग 11 लाख रूपये की सहायता राशि जिलाधिकारी को सौंपी गयी।

Read More »

जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों एवं आपूर्ति अधिकारियों के साथ की बैठक

आपूर्ति अधिकारियों के कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर लगायी कड़ी फटकार
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी प्रयागराज भानु चन्द्र गोस्वामी ने संगम सभागार में क्षेत्रीय खाद्यय अधिकारियों एवं आपूर्ति अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर क्षेत्र के खण्ड प्रथम एवं द्वितीय में कार्यरत आपूर्ति अधिकारियों के कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने खाद्यय आपूर्ति अधिकारी से कहा कि इन दोनों आपूर्ति अधिकारियों को अलग से बुलाकर बैठक कीजिए और इनके कार्यों पर नजर रखीए। इसी प्रकार उन्होंने विभिन्न तहसीलों की भी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की तथा कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त की तथा उन्हें अपने कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पूछा कि ऐसे कितने आधार कार्ड धारक हैए जो अपात्र नहीं है, जिसपर सूचना सही नहीं दर्शाये जाने पर कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने सभी अधिकारियों से उचित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम आदमी बीमा योजना,वृद्धावस्था पेंशनधारकों के सत्यापन के बारे में जानकारी मांगी तथा जिन लोगो के सत्यापन की स्थिति ठीक नहीं थी, उन्हें चेतावनी देते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए।

Read More »

हैप्पी क्लब ने पुलिसकर्मी एवं सफाई कर्मियों का किया सम्मान

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। कोरोना महामारी के चलते योद्धाओं की जगह-जगह अपनी एक भूमिका निभा रहे हैं डॉक्टर, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मी एवं मीडिया कर्मी का हौसला बढ़ाने के लिए आज हैप्पी क्लब की ओर से दबौली के वार्ड 52 के अंतर्गत आने वाले पुलिसकर्मी एवं सफाई कर्मियों का सम्मान हुआ जैसे ही यह सभी अतिथि लोग स्थल पर पहुंचे तो क्षेत्रीय जनता ने पुष्प वर्षा कर उनका हौसला बढ़ाया इस दौरान कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनोज सिंह ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में जहां पूरा देश अपने घरों में रह रहा है वही यह सफाई कर्मचारी हमारे वार्ड में आकर हमारे गलियों में सैनिटाइजेशन एवं दवा डालने का काम कर रहे हैं जिससे हमारे क्षेत्र के लोग सुरक्षित रहे सके। शशि कांत मिश्रा ने सभी अतिथियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह सभी लोग अपनी जान हथेली पर रखकर आम जनमानस की सुरक्षा कर रहे हैं। जो की काबिले तारीफ है इसलिए हमें भी इनका सहयोग देना चाहिए। इस मौके पर मनोज सिंह एडवोकेट, गुंजन लाल शर्मा एडवोकेट, रामेन्द्र सिंह पंकज, शिवा राठौर के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Read More »