Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 644)

मुख्य समाचार

धीमी प्रगति से हो रहे कार्यों पर यूपीसीडा के अधिकारियों को मिली फटकार

लखनऊः जन सामना ब्यूरो। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश वेयर हाउसिंग तथा लॉजिस्टिक्स नीति, 2018 के अन्तर्गत प्राधिकार प्राप्त समिति की पंचम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वेयरहाउसिंग इकाई (न्यू ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट्स) के अन्तर्गत मैसर्स के. जे. इंटरप्राईजेज और मैसर्स ग्रीन स्पेश वेयरहाउसिंग एलएलपी की परियोजना को अनुमोदन प्रदान किया गया। मैसर्स के.जे. इंटरप्राईजेज द्वारा लखनऊ के ग्राम परवर (बिजनौर) में 25.83 करोड़ रुपये की लागत से 26,780 वर्गमीटर क्षेत्रफल में तथा मैसर्स ग्रीन स्पेश वेयरहाउसिंग एलएलपी द्वारा हापुड़ के ग्राम छजारसी में 68.98 करोड़ रुपये की लागत से 47516 वर्गमीटर क्षेत्रफल में वेयर हाउसिंग इकाई का निर्माण किया जायेगा।
निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने धीमी प्रगति से हो रहे कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि एक सप्ताह उपरान्त निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की पुनः समीक्षा की जाएगी।

Read More »

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर हुई श्री राम चरित्र की चर्चा

चकिया, चन्दौली। स्थानीय बारीगांव सिकन्दरपुर में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत् कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस व्यास पीठ से श्रीमद् भागवत् व श्री मानस मर्मज्ञ श्री अखिलानन्द जी महाराज ने अपने वक्तव्य मे कहा कि पुष्टि पुरूषोत्तम के प्राकट्य से पहले मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन चरित्रों का श्रवण करना पड़ता है क्योंकि श्रीमद् भागवत महापुराण मे भगवान श्री कृष्ण पूर्ण ब्रह्म हैं और पूर्ण ब्रह्म की प्राप्ति बिना श्री राम चरित मानस के नही हो सकती। मानस के एक एक पात्र का जीवन आदर्श जीवन है। चाहे भगवान राम का माता पिता भाई भार्या के प्रति जो उन्होंने किया है उसे हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। हमारे मनीषियों ने कहा है कि राम जैसा कोई पुत्र नही हो सकता या दशरथ जैसा पिता, कौशल्या जैसी माता भरत जैसा भाई, सीता जैसी कोई पत्नी अथवा वशिष्ठ जैसा गुरू या रावण जैसा शत्रु नही हो सकता, इसलिए मानस के एक एक पात्र आदर्श हैं। अपने सनातन धर्म में तीन ग्रंथों का विशेष महत्व है पहला रामायण दूसरा श्रीमद् भगवत् गीता और तीसरा श्री मद् भागवत् महापुराण। रामायण प्रयोग शास्त्र है अत अनुकरणीय है।

Read More »

शोहदे के डर से पढ़ाई नहीं कर पा रही छात्रा

– स्थानीय पुलिस पर कार्यवाही न किए जाने का आरोप,पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
बांदा। शहर के एक मुहल्ले में रहने वाली छात्रा ने अपनी बहन के अतर्रा थाने रहने वाले चचेरे देवर के ऊपर छेड़खानी, सोशल मीडिया में फोटो डालने और बलात्कार करने की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस पर कार्यवाही न किए जाने का आरोप लगाए है। जिसके बाद उसने न्याय के लिए मदद की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है।
छात्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक को सोमवार को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि लगभग दो साल पहले वह अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली अपनी बहन के घर गई थी। वहीं पर बहन का चचेरा देवर मोहित गुप्ता भी रहता था। उसकी नियत सही नहीं थी। जब वह अपने घर बांदा वापस आई तो बहन के चचेरे देवर का फोन आया तो उसने फोन करने का कारण भी पूछा। इसके बाद वह लगातार फोन करके उसे परेशान करने लगा। कई बार विद्यालय आने जाने पर उसका पीछा भी किया। रास्ते में रोककर उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी भी की। जिसकी शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक से भी की थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद कोई कार्यवाही न होने के कारण उसके हौसले बढ़ गए। जिसके बाद एक दिन वह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी तभी अचानक मोहित गुप्ता अचानक कर से आया और दरवाजा खोल कर हाथ पकड़ कर गाड़ी के अंदर कर लिया।

Read More »

संस्कारित शिक्षा जीवन में उन्नति का आधारः संतोष गुप्ता

बागपत, जन सामना संवाददाता। खिलखिलाते चेहरे और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आज वैदिक कन्या महाविद्यालय अग्रवाल मंडी टटीरी में प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाज सेविका संतोष गुप्ता एवं कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर कमला अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नव प्रवेशित छात्राओं के लिए स्नातक द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब धमाल मचाया। छात्राओं ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटक, रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं में से मिस फ्रेशर फर्स्ट रनर अप एवं सेकंड रनर अप के चयन हेतु कैटवॉक का आयोजन किया गया, जिसमें कुमारी ईशा प्रथम एवं कुमारी अनुराधा सेकंड चुनी गई।

Read More »

विश्वविद्यालय के उप कुलपति के खिलाफ किया प्रदर्शन

जन सामना संवाददाताः कानपुर। विश्वविद्यालय बचाओ विनय पाठक हटाओ मोर्चा के तत्वावधान में गांधी प्रतिमा फूलबाग में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि विनय पाठक भ्रष्टाचार उप कुलपति कानपुर विश्वविद्यालय के इस बड़े खेल में अकेला नहीं है। उसके साथ रसूखदार सत्तारुण राजनीतिक नेताओं का संरक्षण है। उसके सहयोगियों का अच्छा खासा काकस है। अब तक विनय पाठक जिन विश्वविद्यालयों में रहें हैं सभी में भ्रष्टाचार के आरोपों के दायरे में है। ऐसे में सम्पूर्ण प्रकरण की जाँच / उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश की अध्यस्था में आयोग गठित कर विस्तृत जाँच कराई जाये। धरने में नेताओं ने निम्न प्रमुख बिन्दुओं पर अपनी मांग उठाते हुये कहा कि यदि शीघ्र सरकार ने कार्यवाही न की तो लोकतान्त्रिक गाँधीवादी ढंग से आन्दोलन को सड़क पर ले जायेंगे। उप्र की राज्यपाल महोदया के कानपुर आगमन पर विरोध दर्ज करा कर ज्ञापन देंगे।
विनय पाठक को तत्काल पद मुक्त किया जाये। विनय पाठक द्वारा किये गये आर्थिक और शैक्षिक भ्रष्टाचार में रसूखदार सत्तारुण नेताओं का संरक्षण प्राप्त है।

Read More »

दागी इंस्पेक्टर पर उच्चाधिकारी मेहरबान क्यों?

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। महिला पुलिसकर्मी की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उप निरीक्षक अनूप सिंह के द्वारा आत्महत्या जैसे कदम उठाने के मामले को लेकर सुर्खियों में फजलगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे भी आ गये हैं। पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो देवेंद्र दुबे की भूमिका ‘उपनिरीक्षक आत्महत्या कांड’ में संदिग्ध है जो गोपनीय जाँच में सामने आ सकती है?
वहीं अतीत पर नजर डालें तो कमिश्नरेट थाना फजलगंज में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे गालीबाज दरोगा के नाम से जाने जाते हैं। दुबे पर लखनऊ जिले के गाजीपुर थानाध्यक्ष के पद पर तैनाती के दौरान एक मुकदमा आई पी एस नवनीत सिकेरा के आदेश पर मुअसं 0551/2016- 504, 506 की धाराओं के अन्तर्गत दर्ज किया गया था। यह गोमतीनगर थानाध्यक्ष श्याम बाबू शुक्ला के साथ गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आरोप में दर्ज किया गया था। जाँच के दौरान गाली-गलौज, अमर्यादित भाषा के आरोप भी सही पाये गए थे। यह माला माननीय न्यायालय में मामला विचाराधीन है।

Read More »

कैबिनेट मंत्री व विधायक ने जिम का किया उद्घाटन

कानपुर। साकेत नगर स्थित दीप टाकीज में फोर्सफिट जिम की तीसरी शाखा का उद्घाटन किया गया। जिम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक महेश त्रिवेदी ने किया। जिम के मालिक करन सिंह, सौरभ सचान, स्पर्श थापर ने बताया कि भाग-दौड़ भरी जिंदगी में शरीर को फिट व स्वस्थ रखने के लिए योगा व जिम जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए कामकाज के साथ-साथ हर एक व्यक्ति को अपनी सेहत के लिए रोजाना एक घंटे का टाइम जरूर निकालना चाहिए क्यों कि योगा व जिम करने से सारा दिन शरीर फिट रहता है। जिससे हड्डियों की मजबूती, मांसपेशियों की मजबूती, दिल की धड़कनों में सुधार जैसे हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

Read More »

मंडलायुक्त ने ली मतदाता सूची की जानकारी

बागपत, जन सामना संवाददाता। मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने जनपद बागपत का भ्रमण किया और उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज विशेष मतदाता दिवस के अवसर पर यमुना इंटर कॉलेज बागपत व प्राथमिक विद्यालय सिसाना में पहुंचकर वोटर लिस्ट के संबंध में बीएलओ से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस भी पात्र की उम्र 18 वर्ष हो रही हो उसे मतदाता का हक दिया जाए। आयुक्त ने कहा जिन वोटरों के वोटर लिस्ट में नाम दर्ज नहीं है वह अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने निर्वाचन से जुड़ी कड़ी के संबंधित अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का सत्यापन सही तरीके से किया जाए। कंप्यूटर ऑपरेटर से फिड़ करने से पूर्व संबंधित अधिकारी डाटा में छोटी-छोटी त्रुटि अवश्य देख ले। किसी भी अपात्र व्यक्ति का वोटर लिस्ट में नाम दर्ज नहीं होना चाहिए।

Read More »

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देगी फिल्म अधकटा रूख

बागपत, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा कस्बे में रविवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर आधारित हिन्दी फीचर फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, जिसका निर्देशन सावन वर्मा कर रहे हैं।
आर्यखंड टेलीविजन प्राइवेट लिमिटेड एवं धामा फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म महिला बलिदानी वीरांगना सौम्या आर्य के जीवन पर आधारित बायोपिक है, जिसने संघर्ष करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की और बाद में शिक्षण संस्थानों की स्थापना की, लेकिन रूढ़िवादी लोगों ने उसकी जान ले ली थी। यह फिल्म गणेशदास गरिमा गोयल को समर्पित की गई है। गणेशदास जी वैदिक प्रकाशन एवं आर्यखंड टीवी प्रा. लि. के संस्थापक सदस्य थे।

Read More »

बागपत में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

बागपत, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बागपत के दोघट कस्बे में शनिवार शाम को दहेज की मांग पूरी न कर पाने से नाराज ससुरालियों ने मायके में रह रही महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के पिता ने मृतका के पति, सास, ससुर समेत 6 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस उपाधीक्षक सविरत्न ने बताया कि दोघट कस्बा निवासी शरीफ की 25 वर्षीय पुत्री रजिया की शादी एक जनवरी 2021 को बड़ौत नगर निवासी सईद के पुत्र नूर मोहम्मद के साथ हुई थी। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही रजिया के ससुराल वाले दहेज में
कार व दो लाख रूपए देने की मांग करने लगे। दहेज न लाने पर उसका पति नूरमोहम्मद, जेठ, ससुर, सास व ननद उसे आए दिन परेशान व उसके साथ मारपीट करने लगे। जिसके बाद रजिया ने ससुरालियों के खिलाफ अधिकारियों व कोर्ट में शिकायत की थी। बताया कि इस मामले में करीब 20 दिन पूर्व कुछ जिम्मेदार लोगों द्वारा समझौता भी कराया गया था। इसके बाद रजिया दोघट कस्बे में ही किराए के मकान में रहने लगी और उसका पति नूरमोहम्मद भी वही आने जाने लगा।

Read More »