Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निकाय चुनावः राजनीतिक दलों ने रण में उतारे महारथी, बज उठी रणभेरी

निकाय चुनावः राजनीतिक दलों ने रण में उतारे महारथी, बज उठी रणभेरी

⇒भाजपा से विनोद, कांग्रेस से राजकुमार, सपा से तुलसीराम मैदान में
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। जनपद में प्रतिष्ठित मथुरा वृंदावन नगर निगम मेयर पद का चुनाव रोचक दौर में पहुंच गया है। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था। भारतीय जनता पार्टी ने सबसे आखिर में देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर रविवार की देर शाम अपने पत्ते खोले। पार्टी में महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। हालांकि विनोद अग्रवाल के प्रत्याशी घोषित होने की अपुष्ट सूचनाएं लगातार पार्टी नेताओं की ओर से आ रही थीं। पुष्टि होने में विलंब को रणनीति बताते हुए सबसे आखिरी में पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया। हालांकि वार्डों सहित, कोसी नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिये गये थे। बसपा से दो बार के विधायक रह चुके राजकुमार रावत ऐन मौके पर बसपा से कांग्रेस में आए और अब कांग्रेस की ओर से मेयर पद के प्रत्याशी हैं। हालांकि पूर्व चेयरमैन राजकुमार रावत और भाजपा से कांग्रेस में आए कुंवर सिंह निषाद भी दावेदार माने जा रहे थे लेकिन बाजी मार ली राजकुमार रावत ने। श्याम सुंदर उपाध्याय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। सपा ने जिलाध्यक्ष तुलसी राम ने मेयर पद के लिए नामांकन किया है। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी प्रवीन भारद्वाज मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी और महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।