Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धार्मिक पर्यटन के लिए बड़ी प्लानिंग की जरूरतः हेमा मालिनी

धार्मिक पर्यटन के लिए बड़ी प्लानिंग की जरूरतः हेमा मालिनी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। सांसद हेमा मालिनी ने कहा है कि मथुरा वृंदावन में धार्मिक पर्यटन को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है। मथुरा में पिछले दो साल में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक बढ गई है। यहां बडे स्तर पर सौंदर्यीकरण होना है। धार्मिक पर्यटन को नियंत्रित करने के लिए बहुत बड़ी प्लानिंग की जरूरत है। इन सब चीजों को नियंत्रित करना होगा। इसके लिए नियोजित तरीके से काम मिलजुल कर करना होगा। ऐसे ही चलेगा तो बहुत मुश्किल है। सांसद हेमा मालिनी मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल का नामांकन कराने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची थी। विनोद अग्रवाल की जीत का दावा भी किया। पिछले साल में जो काम होना था वह नहीं हुआ है। मैं पूरी उम्मीद करती हूं विनोद अग्रवाल जीतेंगे। प्लान के अनुसार काम हुआ तो बहुत खुशी होगी। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रत्याशी चयन में सब लोगां को पार्टी का फैसला स्वीकार है। मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने कहाकि जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। मेरा संकल्प है, संकल्प को लेकर मथुरा महानगर की जनता की सेवा के लिए खुद को प्रस्तुत कर रहा हूं।