Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जानलेवा हमले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जानलेवा हमले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

♦ 9 अप्रैल को नौगांव बंबा के निकट दो पक्षों में हुआ था विवाद।
सादाबाद, हाथरस। जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने एडीजी आगरा रेंज के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया है। इस मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रूबी देवी पत्नी अनिल चौधरी निवासी नगला गरीबा ने रिपोर्ट में बताया है कि उसका ससुराल जनों से विवाद हो गया था। दूर के रिश्तेदार सत्यवीर चौधरी पुत्र उम्मेद सिंह निवासी नगला चौधरी इसकी पंचायत में शामिल हुए थे। उसके ससुर और पति ने इस पंचायत को मानने से इनकार कर दिया था। इसे लेकर सत्यवीर चौधरी उसके ससुर से खुन्नस मानने लगा था। 9 अप्रैल को ससुर हरि सिंह नौगांव बंबा स्थित दुकान पर बालों की कटिंग कराने गए थे। इस दौरान ससुर का सत्यवीर उसके बेटे मनीष कुमार के साथ विवाद हो गया। सूचना पाकर पति अनिल चौधरी गाड़ी से मौके पर पहुंचे तो ससुर बंधक अवस्था में मिले। इसके बाद सत्यवीर व मनीष कुमार व उसके साथियों ने मिलकर ससुर हरी सिंह पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पति अनिल चौधरी घायल ससुर को अस्पताल ले गए। यहां से ससुर को आगरा रेफर कर दिया गया। इस मामले में आईपीसी की धारा 307, 341 के तहत सत्यवीर चौधरी पुत्र उम्मेद सिंह, मुनीष कुमार उर्फ शैतान सिंह पुत्र सत्यवीर सिंह व दो अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।