Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगाए गए बेबुनियाद आरोप : निशांत चौहान

कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगाए गए बेबुनियाद आरोप : निशांत चौहान

सिकंदराराऊ, हाथरस। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के समर्थन में एक प्रेस वार्ता भूतेश्वर कॉलोनी स्थित आवास पर आहूत की।
उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीडन का आरोप लगाना पूरी तरह से बेबुनियाद है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह पर राजनीति से प्रेरित होकर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।जिनकी कोई सत्यता नहीं है। जब से ब्रजभूषण शरण सिंह ने कुश्ती संघ अध्यक्ष पद संभाला है, कुश्ती को नई पहचान और ऊंचाई मिली है, जिसके लिए देश भर में उनकी लोकप्रियता की चर्चा है किंतु एक जाति विशेष की चंद महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीडन के आरोप लगाए जा रह हैं।पूरे देश की जनता जानती है कि जो आरोप लग रहे हैं बो झूठे एवं निराधार हैं। आपके बढ़ते हुए राजनैतिक रसूख को धूमिल करने की एक बहुत बड़ी साजिश है।बृजभूषण शरण सिंह के कार्यकाल में पूरे देश के पहलवानों को अवसर दिया जा रहा है। खेल में अपना दम खम दिखाने का मौका मिला है जो कि कुछ जाति विशेष एवं परिवार विशेष को पसंद नही आ रहा है । आपकी यह नीति उनको पसंद नही है। श्री चौहान ने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और समस्त देश का क्षत्रिय समाज इस दुःख की घड़ी में कुश्ती संघ अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के साथ खड़ा है। यदि जाति विशेष के दवाब में आकर यदि कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर कोई कार्यवाही हुई तो आपका क्षत्रिय समाज चुप नहीं बैठेगा। श्री चौहान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार याद रखे कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक क्षत्रिय समाज 22 राज्यों में लगभग 14 प्रतिशत आबादी के साथ निवास करता है। 100 लोकसभा सीट 500 विधानसभाओं को प्रभावित करता है। यदि ब्रजभूषण शरण सिंह के साथ कुछ भी गलत हुआ तो क्षत्रिय सड़कों पर उतर कर चक्का जाम करेगा और इसके लिए देश की वर्तमान सरकार जिम्मेदार होगी। हमें देश की न्याय प्रणाली पर भरोसा है।
प्रेस वार्ता में सुंदरम ठाकुर, अमित पुंढीर, सचिन पुंढीर, रामप्रताप वैश, मिथुन चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।