Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुहागनगरी में युवा, बुजुर्ग एवं महिलाओं में वोट डालने का दिखा उत्साह

सुहागनगरी में युवा, बुजुर्ग एवं महिलाओं में वोट डालने का दिखा उत्साह

-मतदान केंद्रो पर लगी मतदाताओं की लंबी कतार
फिरोजाबाद। जिले में एक नगर निगम, तीन नगर पालिका और चार नगर पंचायत के लिए सुबह सात बजे से मतदान शंतिपूर्ण शुरू हो गया। फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र में ईवीएम से मतदान शुरू हो गया। कुछ जगह ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना पर प्रशासन ने मशीनों को बदलवाकर मतदान शुरू कराया।
गुरूवार को नगर निगम क्षेत्र में मेयर एवं पार्षदों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह से पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को पहुंचना शुरू हो गया। मतदाताओं ने लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांति पूर्व मतदान सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इतंजाम किये गये। वहीं शहर के पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइने लग गई। युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदान किया। बुजुर्ग भी मतदान करने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर अपना वोट डाला। वहीं पोलिंग बूथों पर नारी शक्ति की लंबी-लंबी लाइने लगी दिखाई दिए। महिलाओं में भी लोकतंत्र के इस महापर्व में काफी उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहर की सरकार चुनने में भागीदारी निभाई।