Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संस्कार भारती ने अमर बलिदानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

संस्कार भारती ने अमर बलिदानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

फिरोजाबाद। मंगलवार को संस्कार भारती महानगर द्वारा क्रांति तीर्थ के माध्यम अमर बलिदानियों को माल्यार्पण कर नमन किया गया।
संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन एवं सीएआडीसी के संयोजन में सस्कार भारती महानगर द्वारा भारत माता पार्क स्थित भारत माता की प्रतिमा का विधिवत पूजन एवं माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि हमें आजादी के पूर्व वीर बलिदानियों को अवश्य याद रखना चाहिए। जिनके कारण हमें आजादी मिली है। वहीं पंडित बनारसी दास की प्रतिमा को विधिवत स्नान करा कर माल्यार्पण किया। वहीं उनके पोत्र डॉ अपूर्व चतुर्वेदी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ अपूर्व चतुर्वेदी ने कहा कि यह बड़े ही गर्व का विषय है कि इस प्रकार दादाजी को याद किया गया। उनके कारण हमें भी बहुत सम्मान मिला। संस्कार भारती इसके लिए साधुवाद के पात्र हैं। वहीं महात्मा गांधी एवं चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर नमन किया गया। इस अवसर सुनील पेंगोरिया ने कहा के आजादी किन बलिदानों के कारण मिली उनको हमें अवश्य याद रखना चाहिए। साथ ही उन बलिदानों के परिवारों का भी सम्मान करना चाहिए। इस दौरान हरिओम वर्मा, पार्षद प्रमोद राजोरिया, मयंक सारस्वत, रमेश चंद्र बंसल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, उमेश गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, डीके सिंह, उद्देश्य तिवारी, प्रवीन अग्रवाल सेवा सदन, नितेश अग्रवाल जैन, विकास चंद्र बंसल, अजय गुप्ता, संजीव जैन, प्रवीन अग्रवाल स्मार्ट टॉक एवं अनुग्रह गोपाल आदि मौजूद रहे।