Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक लूट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

ट्रक लूट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

लालगंज, रायबरेली। थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर लूट से सम्बन्धित पंजीकृत मुकदमा में आरोपी अभियुक्तगण भोला उर्फ उमाकांत पुत्र श्याम बिहारी निवासी आर.के तिवारी नगर जनपद प्रयागराज व आलोक सिंह पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी पडरिया थाना कोरांव जनपद प्रयागराज को लूट के ट्रक व 03 अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।
कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के विरूद्ध थाना लालगंज पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह थाना लालगंज रायबरेली, निरीक्षक संजय सिंह प्रभारी एसओजी, उ0नि0 चन्द्रप्रताप सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम, उ0नि0 मालिक राम साहनी, मुख्य-आरक्षी संतोष कुमार एसओजी, मुख्य-आरक्षी राजीव कुमार शुक्ला एसओजी, मुख्य-आरक्षी अमित सिंह एसओजी, आरक्षी विकाश पाण्डेय एसओजी, आरक्षी सचिन सिंह, आरक्षी परमाल सिंह, आरक्षी चालक वीरेन्द्र यादव थाना लालगंज रायबरेली से टीम में शामिल रहे।