Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सामूहिक विवाह समारोह में 13 नवयुवक परिणय सूत्र में बंधे

सामूहिक विवाह समारोह में 13 नवयुवक परिणय सूत्र में बंधे

हाथरस। श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ के तत्वावधान में कुशवाहा समाज के युवक-युवतियों का 18 वां विशाल सामूहिक विवाह समारोह 27 जून को भाडरिया नवमी पर जैन बगीची नयाबांस चौराहा हाथरस आयोजित किया गया जिसमें 13 जोड़े नव युगल परिणय सूत्र में बधे सामूहिक विवाह समारोह विधिवत तरीके से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पहुंचकर नव युगल दम्पत्तियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोकुल चन्द कुशवाहा ने की और उद्घाटन डॉ पी पी सिंह कुशवाहा व हर्ष कांत कुशवाह चेयरमैन, प्रेम सिंह कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रजनीश कुशवाहा पूर्व चेयरमैन मुरसान, मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस, भीष्म पाल सिंह कुशवाह,हीरा कुशवाहा पेशकार एसडीएम सासनी, लाल बहादुर कुशवाहा, थान सिंह कुशवाहा कमल आर्ट, पप्पू सेठ कुशवाहा,पुष्कर सिंह कुशवाहा दैनिक लालसा ,अनिल कुशवाहा केमिस्ट्री क्रैकर्स , गोपाल दास कुशवाहा स्टेशन मास्टर,ने की वही श्री कुशवाहा छत्रिय संघ ने जनपद में समाज के नवनिर्वाचित चौयरमैन का चांदी का मुकुट पहनाकर व निर्वाचित सभासदो का स्वागत सम्मान किया ।वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में सभी 13 नवयुगल जोड़ो को आशीर्वाद देकर कहा कि आज दो परिवार एक होकर जीवन की नई पारी की शुरुआत करेंगे जिससे दोनों परिवारों का नाम रोशन कर जीवन में नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे,सचेन्द्र कुशवाहा चौयरमैन मेंदू ने कहा कि हमें गर्व है इस आयोजन को संपन्न करने में कमेटी को कठिन परिश्रम कर इस नेक कार्य को अंजाम देती है, जो कि धन्यवाद के पात्र हैं
प्रेम सिंह कुशवाहा, रजनीश कुशवाहा ने दीप प्रज्वलन कर अपने उद्बोधन में कहा कि साथियो आज 13 जोड़े परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं कमेटी ने कठिन परिश्रम कर इस कार्यक्रम को भव्य रुप दिया है, आप सभी बधाई के पात्र हैं, श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ अध्यक्ष श्री उमेश कुमार कुशवाहा कातिब, महामंत्री ऋषि कुमार शेखावत महौ, कोषाध्यक्ष आनंद कुशवाहा, अध्यक्ष प्रतिनिधि जयप्रकाश कुशवाहा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया वरिष्ठ समासेवी डॉक्टर पी पी सिंह कुशवाहा, प्रेम रघु हॉस्पिटल ने कहा कि साथियों इस बढ़ती महंगाई ने कमर तोड़ रखी है ऐसे में इस कमेटी का सफल प्रयास सराहनीय है हमारे तमाम खर्चे बैण्ड,लाइट, पण्डित,दहेज आदि को कमेटी बहन करती मै सभी 13 नवयुगल जोड़ो को आशीर्वाद देता हूं, कि ये निरंतर सफलता इनके कदम चूमें, कार्यक्रम में नवयुगल के साथ आगतुंक सभी अतिथियों को जलपान एवं भोजन करा कर प्रेम पूर्वक विदा किया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोगी, श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष आनंद कुशवाहा, महामंत्री ऋषि कुमार शेखावत, प्रतिनिधि जयप्रकाश कुशवाहा, मीडिया प्रभारी टेक पाल कुशवाहा व देवानंद कुशवाहा, सत्य प्रकाश कुशवाहा, जितेंद्र उर्फ टम्पा कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, डॉ अन्नू कुशवाहा, एसपी सिंह कुशवाहा, राजेश कुशवाहा,रवि कुशवाहा,मलखान कुशवाहा, भगवानदास,नेत्रपाल कुशवाहा,मुकेश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा,भोला कुशवाहा,प्रवेश कुशवाहा,राकेश कुशवाहा,समाज के आदि लोग रहे इस कार्यक्रम का सफल संचालन शेखर कुशवाहा ने किया।