Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध हुआ गठन

नगर निगम की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध हुआ गठन

-12 सदस्यों के लिए 12 पार्षदों ने किया नामांकन
फिरोजाबाद। शुक्रवार को नगर निगम की नई कार्यकारिणी का चुनाव महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम के पॉलीवाल हॉल में निर्विरोध सम्पन्न हुआ। नई कार्यकारिणी के चुनाव में पार्षदों में एक जुटता दिखाई दी। पार्षदों द्वारा नामांकन पत्र दाखिन करने के तत्काल बाद महापौर कामिनी राठौर ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।
नगर निगम के पॉलीवाल हॉल में निर्धारित समय से लगभग एक घंटा देरी से शुरू हुई बैठक में महापौर कामिनी राठौर और नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के निर्देश के बाद नामांकन पत्र वितरित करने का कार्य शुरू किया गया। जिसमें कुल 12 पार्षदों ने ही कार्यकारिणी समिति हेतु नामाकंन किया। कुल 12 पार्षदों के नामांकन प्राप्त होने के कारण समस्त 12 कार्यकारिणी सदस्यों को महापौर ने निर्विरोध विजयी घोषित किया। कार्यकारिणी में अजब सिंह, अवधेश कुमार वाल्मीकि, देशदीपक यादव, पूनम शर्मा, प्रीति गुप्ता, रेखा राठौर, शान्ती देवी, श्याम सिंह यादव, सुभाष चंद्र यादव, सुरेश चन्द्र दिवाकर, मो. रिहान, वाहिद को निर्विरोध घोषित किया गया। सभी कार्यकारिणी समिति के निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को महापौर व नगर आयुक्त ने माला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रगान के साथ सदन की कार्यवाही का समापन किया गया। कार्यकारिणी चुनाव के दौरान नगर निगम पार्षदगण एवं अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सदन के अधिवेशन का संचालन कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने किया।