Tuesday, April 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवक जहर खुरानी का हुआ शिकार

युवक जहर खुरानी का हुआ शिकार

⇒पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे कराया भर्ती
रसूलाबाद, कानपुर देहात। नवयुवक जहरखुरानी का शिकार हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में भर्ती कराया और उसके परिवार जनों को सूचना दी। रसूलाबाद कस्बे के झींझक मार्ग पर सड़क पर एक नवयुवक मूर्छित अवस्था मे पड़ा मिला। दिल्ली वाली डबल डेकर बस से युवक दिल्ली से अपने घर फफूंद जा रहा था। अंशुल यादव पुत्र ब्रजेंद्र सिंह निवासी पुरवा घासी दशहरा औरैया मूर्छित अवस्था में पड़ा मिला। जब इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई मौके तो पर तत्काल उपनिरीक्षक शीलेश कुमार यादव पहुंचे और उस नवयुवक को उपचार के लिए महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां युवक का उपचार हुआ तो वह होश में आया। नवयुवक अपना परिचय बताया जिसके बाद उनके परिवारी जनों को सूचना दी गई और युवक को उसके घर तक पहुंचाया गया। इस दौरान युवक के पास से कुछ सामान, उसका मोबाइल फोन व नगदी जा चुकी थी। पर्स में केवल 440 रुपये व आधार कार्ड मिला।