Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्य कोषाधिकारी व उप निदेशक कृषि को दी गयी भावपूर्ण विदाई

मुख्य कोषाधिकारी व उप निदेशक कृषि को दी गयी भावपूर्ण विदाई

कानपुर देहात । मुख्य कोषाधिकारी केके पाण्डेय व उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव को उनके सह कर्मियों ने भावपूर्ण विदाई दी। श्री केके पाण्डेय का स्थानान्तरण वाराणसी जनपद में हो गया है, जबकि उप निदेशक कृषि का स्थानान्तरण प्रतापगढ़ जनपद में हो गया है।
इस मौके पर कोषागार के सभी कर्मियों ने एक सुर से मुख्य कोषाधिकारी केके पाण्डेय की अत्यधिक सराहना की, उन्होंने कहा कि आप ने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा चुनौतियों को स्वीकार किया और आगे बढ़कर हम सबका नेतृत्व संभाला। उप निदेशक कृषि को भी भावपूर्ण विदाई देते हुए सहकर्मियों ने कहा कि आपने जनपद में कृषि के क्षेत्र में नई-नई चीजों को लाकर जनपद के किसानों को कई सौगातें दी है। अपनी सहभागिता और सालीनता के कारण दोनों अधिकारी अपने सहकर्मियों के अलावा आमजन में भी लोकप्रिय रहे। इस मौके पर अधिकारीगण एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।