Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अटेवा ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार

अटेवा ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार

कानपुर देहात। अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। नए पदाधिकारियों ने संगठन हित में एकजुटता का संकल्प लेकर पेंशन की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक अकबरपुर स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। हाल ही में अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में संपन्न हुई पेंशन यात्रा में लगातार 33 दिन तक कानपुर देहात से जुड़े रहे प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। आगे की कार्य योजना बताते हुए जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि 1 अगस्त से 9 अगस्त तक सांसदों के घर जाकर घंटी बजाओ कार्यक्रम है।
कानपुर देहात के चारों सांसदों के घर जाकर हम सभी उनसे पुरानी पेंशन की मांग करेंगे। मंडल अध्यक्ष पंकज संखवार ने कहा कि आगामी दिल्ली रैली में कानपुर देहात से 3000 लोगों के जाने का लक्ष्य है। प्रदेश सह संयोजिका ज्योति शिखा मिश्रा ने आगामी 30 जुलाई को लखनऊ में होने वाले महिला सम्मेलन में सभी महिला पदाधिकारियों से शामिल होने की अपील की। बैठक का संचालन महामंत्री प्रताप भानु सिंह गौर ने किया। संगठन का विस्तार करते हुए महिला प्रकोष्ठ में पूर्णिमा सिंह और निलिशा संखवार जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जयश्री अवस्थी ब्लॉक संयोजिका मैथा विमलेश प्रजापति ब्लॉक सह संयोजिका मैथा दीपिका राजपूत ब्लॉक सहसंयोजिका झींझक दीपिका सचान ब्लॉक महामंत्री अमरौधा आरती कटियार ब्लॉक सहसंयोजिका राजपुर सारिका कटियार ब्लॉक सह संयोजिका संदलपुर प्रिया पांडे ब्लॉक महामंत्री संदलपुर प्रीती शर्मा ब्लॉक संगठन मंत्री संदलपुर नीता देवी ब्लॉक महामंत्री अकबरपुर आराधना सिंह ब्लॉक सहसंयोजिका अकबरपुर वहीं पुरुष प्रकोष्ठ में उपेंद्र कटियार जिला मंत्री जयराम लाहौरिया जिलामंत्री महेंद्र यादव जिला संयुक्त मंत्री राघवेंद्र सिंह जिला आई टी सेल सहप्रभारी संजीव कटियार जिला सोशल मीडिया सहप्रभारी सैयद फरहान कार्यकारी ब्लॉक संयोजक राजपुर दीपक कटियार ब्लॉक महामंत्री राजपुर राघुवेन्द्र सिंह ब्लॉक महामंत्री अमरौधा के पद पर मनोनीत किया गया।
बैठक का संचालन महामंत्री प्रताप भानु सिंह गौर ने किया। इस दौरान राजेश सिंह चौहान, अनुपम प्रजापति, मृदुला तिवारी, बिहारीलाल, राजेश श्रीवास्तव, अनिरुद्ध सिंह, देवेंद्र सिंह, विकास सिंघल, रमेंद्र सिंह, सोनू सिंह, मानवेंद्र सिंह, प्रदीप निरंजन, आलोक दीक्षित, सुखदेव बाबू, अखिलेश कठेरिया एवं मीडिया प्रभारी अनन्त त्रिवेदी उपस्थित रहे।