Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रोक के बावजूद किया जा रहा है मछलियों का शिकार

रोक के बावजूद किया जा रहा है मछलियों का शिकार

जन सामना ब्यूरो, फतेहपुर। फतेहपुर जनपद के थाना क्षेत्र यमुना तट के नजदीक का क्षेत्र है जहां से यमुना की जलधारा प्रवाहित होती है इन दिनों भारी बारिश के चलते यमुना का जलस्तर भी बढ़ा हुआ वही सरकार द्वारा मछली के शिकार करने पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। सरकार के आदेश का पालन जिले के कई थानों में नही हो रहा जिसमें ललौली और किशनपुर थाना क्षेत्र में मछली का शिकार खुलेआम हो रहा है।
शासन प्रशासन की मिलीभगत कहें या उनकी आंख में धूल झोंक कुछ शिकारी दिन-रात शिकार कर रात के अंधेरे में मछली को गैर जनपदों में बेचते हैं। वही इस मामले अधिकारी बचते नजर आए मामला मिलीभगत का है या गैर जिम्मेदाराना का यह तो अब बाद में ही पता चलेगा।वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई से कतरा रहे हैं अधिकारी जिस पर सवाल उठना लाजमी है।