Saturday, June 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांव मे मजदूरी करने वाली महिलाओं को सम्मान मे साडी देकर किया जागरूक

गांव मे मजदूरी करने वाली महिलाओं को सम्मान मे साडी देकर किया जागरूक

सन्दलपुर, कानपुर देहात। अलंकृत जन कल्याण सेवा समिति की अध्यक्ष वंदना सचान, सचिव महिंन्द्र पाल, कोषाध्यक्ष विनोद कटियार व संस्था के सभी पदाधिकारियो ने ग्राम जलालपुर डेरापुर की प्रधान निधि कटियार के सहयोग से गाँव मे मजदूरी करने वाली महिलाओ को जागरूक किया। उनके अधिकारों के प्रति और उनकी भागीदारी की प्रशंसा की, कि कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता जो मेहनत करके अपना पेट पाल रहा उसे भी सम्मान पाने का पूरा अधिकार है। उनकी भी भागीदारी देश को आगे बढ़ाने मे कम नहीं क्योंकि यदि मजदूर नहीं होंगे, तो वो सारे काम जो आप लोगो के द्वारा ही पूर्ण हो पाते हैं, इसलिए आप लोग अपने को कम और कमजोर मत समझो, इस तरह उनको अपने शब्दों से सभी पदाधिकारियों ने महिलाओ को सम्मानित किया और साथ मे एक-एक साड़ी भी सम्मान मे दी। साथ ही महिलाओ को ये भी बताया कि वह अपनी बेटियों को पढ़ायें-लिखायें, उन्हें योग्य बनाये क्योंकि बेटियां कभी कमजोर नहीं होती। बस जरुरत है उन्हें और उनकी क्षमता को पहचानने की और प्रोत्साहन की। भारी संख्या मे महिलाओ कि उपस्थिति रही। महिलाआंे कि भागीदारी घर से लेकर देश के सर्वाेच नागरिक तक कि है इसलिए महिलाओं को आगे लाना रोजगार देना व उनके अधिकार का प्रयोग करवाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। साथ ही साथ निधि कटियार बहुत अच्छे कार्यक्रम करवा रही हैं गाँव कि महिलाओ को सक्षम बनाने के लिए जिस वजह से वो तरह-तरह कि संस्थाओ से सम्पर्क करके कार्यक्रम करवाती रहती हैं चाहे वो रोजगार प्रशिक्षण हो या जागरूकता कार्यक्रम हो। महिलाओ को लेकर उनकी भूमिका बहुत अहम् हैं, उनके अथक प्रयास से गाँव और जिले का नाम रोशन हो रहा और महिलाओ व बेटियों की जिंदगी मे भी एक नई रोशनी व दिशा मिल रही हैं।