Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वृक्षारोपण महा-अभियान 2023ः प्रशासनिक अधिकारियों ने किया पौधरोपण, जागरुकता हेतु निकाली पौधरोपण संकल्प यात्रा

वृक्षारोपण महा-अभियान 2023ः प्रशासनिक अधिकारियों ने किया पौधरोपण, जागरुकता हेतु निकाली पौधरोपण संकल्प यात्रा

रायबरेली। उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण महा अभियान-2023 के अन्तर्गत प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के दृष्टिगत आज आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उ0प्र0 एवं नोडल अधिकारी रायबरेली मनीषा त्रिघाटिया, जिलाधिकारी रायबरेली माला श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कोतवाली नगर, पुलिस लाइन, डायल-112, रेडियो शाखा, फारेंसिक, परिवहन शाखा, आर्मरी सहित पुलिस लाइन की सभी शाखाओं में नियुक्त करीब 500 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा लगभग 2500 पौधे लगाये गये। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने हेतु अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने हेतु अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने हेतु जागरूक किया गया। तत्पश्चात वृक्षारोपण का इस महा अभियान 2023 के अन्तर्गत शहर के सुपर मार्केट से बस स्टैंड चौराहा तक जागरूकता हेतु “पौधा रोपड़ संकल्प यात्रा” भी निकाली गई। इस अवसर पर सीडीओ रायबरेली पूजा यादव, एडीएम प्रशासन प्रफुल त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रकाश चन्द्रा, क्षेत्राधिकारी नगर वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन अरूण नौवहार, प्रतिसार निरीक्षक मैनेजर दुवे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संजय त्यागी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना, चौकी, पुलिस कार्यालय परिसर में अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा बड़ी संख्या में पौधो को लगाकर वृक्षारोपण अभियान में अपना योगदान किया गया।