Saturday, June 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना को लेकर कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में किया उपवास

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना को लेकर कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में किया उपवास

फिरोजाबाद। मणिपुर में महिलाओं के साथ ही शर्मनाक घटना को लेकर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे उपवास कर विरोध प्रकट किया। साथ ही भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेसियों ने सरकार को बर्खास्त कर दोबारा चुनाव लड़ने की मांग उठाई। कांग्रेसियों ने कहा कि जो वैलेंटाइन डे पर डंडा लेकर पार्काे में घूमते थे। वह इतनी बड़ी घटना होने के बाद कहां चले गए।
शनिवार को जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे उपवास कर विरोध प्रकट किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी व महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि मणिपुर में हो रही हिंसा एवं महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में आज प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खावरी के आह्वान गांधी पार्क में उपवास व कैंडिल मार्च का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जिस तरह का अमानवीय व्यवहार हो रहा है। उससे सभी लोगों की निगाहें शर्म से झुक गई हैं। तत्काल कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि मणिपुर की सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी टूंडला एवं महिला अध्यक्ष योगेश दिवाकर ने कहा कि वैलेंटाइन डे पर आरएसएस और भाजपा के लोग पार्काे पर नजर आने लगते हैं। वह अब नजर नहीं आ रहे। मणिपुर में महिलाओं को नग्नावस्था में दौड़ाने का मामला काफी गंभीर है। ऐसी सरकार को आप क्या नाम देंगे। जनता चाहती है कि वहां के मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर नए सिरे से चुनाव कराया जाए। जिसकी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस नेता धर्म सिंह यादव ने कहा कि भाजपा महिलाओं को सम्मान देने की बात करती है लेकिन वास्तव में उसी की सरकार में महिलाओं का सबसे अधिक उत्पीड़न हो रहा है। दुष्कर्म के मामले सबसे अधिक भाजपा सरकार में ही सामने आ रहे हैं। दोषियों के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। कांग्रेस मांग करती है कि इस जघन्य मामले में ठोस कार्रवाई की जाए। इस दौरान वकार खालिक, शफात खान राजू, हाजी नसीर अहमद, योगेश दिवाकर, चांद कुरेशी, मनोज भटेले, रामशंकर राजोरिया, मुरसलीन भाई, मुकेश गॉड, शमीम कुरेशी, जगदीश वाल्मीकि, हेमंत निषाद, विजय सिंह बघेल, मधु यादव, यश दुबे, मानसिंह दिवाकर, नुरुल हुदा लालाराईन गांधी, विकास, खजांची दिवाकर, अनिल जाटव, गिरजा यादव, मोना वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।