Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पॉलीथिन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न हो बंद: संजीव उपाध्याय

पॉलीथिन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न हो बंद: संजीव उपाध्याय

फिरोजाबाद। जनता उद्योग व्यापार मंडल फिरोजाबाद के महानगर अध्यक्ष संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर मजिस्ट्रेट से मिला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें पॉलीथीन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद किए जाने की मांग की।
महानगर अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथीन के नाम आए दिन ठेले और छोटे दुकानदारों का खुलेआम उत्पीड़न किया जा रहा है। जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश व भय का माहौल है। जिस कारण व्यापार में भी रुकावट आती है। चालान के नाम पर भी व्यापारियों का शोषण किया जाता है। इसलिए व्यापारियों का उत्पीड़न तत्काल रोका जाए। जिससे व्यापारी अपना व्यापार कर सके। ज्ञापन देने वालों में संजीव उपाध्याय, चांद कुरैशी, अशोक श्रोतीय, संजय झा, दिनेश चंद, पवन गुप्त आदि मौजूद रहे।