Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्यमंत्री ने मथुरा के जल प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने मथुरा के जल प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

⇒अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में यमुना के जल प्लावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री बुधवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत दोपहर को करीब ढाई बजे वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। हेलीपैड से मुख्यमंत्री रवाना हो सीधे राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंचें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौरिटेबल हॉस्पिटल रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में पहुंचे। संबोधन से पूर्व मुख्यमंत्री ने अस्पताल का भ्रमण कर राधा कृष्ण विग्रह की आरती की। पैटसिटी स्कैन मशीन के बारे में टेक्नीशियन ने उनको बखूबी समझाया जिसे उन्होंने पूरे मनोयोग से समझा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के मन में धार्मिक भाव आया है। काशी में सात करोड़ श्रद्धालु आये जबकि मथुरा वृंदावन में छह करोड़ श्रद्धालु। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में परिवर्तन आया है, आयुष्मान कार्ड अगर है तो मरीज को आठ हजार रुपए में इस मशीन से जांच कराने में दिक्कत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेका नंद जी की बातें याद आती हैं। गरीब दरिद्र रोगी व्यक्ति में ईश्वर को देखकर सेवा करना प्रभू की सच्ची सेवा है। मुख्यमंत्री ने ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मंत्र उच्चारण के साथ ठाकुर बांके बिहारी लाल की देहरी का पूजन किया। मंदिर परिसर में मौजूद सेवायतों और पुजारियों ने योगी आदित्यनाथ से ठाकुर बांके बिहारी लाल की देहरी का पूजन करवाया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंदिर के सेवायत के द्वारा प्रसाद भेंट किया गया और साथ ही ठाकुर जी का प्रसाद पटका उड़ा कर स्वागत किया गया और साथ ही योगी आदित्यनाथ ठाकुर बांके बिहारी लाल की छवि को एकटक निहारते रहे। समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण, विधायक श्रीकांत शर्मा, ठा. मेघश्याम सिंह, पूरन प्रकाश महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के अलावा उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, प्रदेश के गृह सचिव संजय प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक (आगरा जोन) राजीव कृष्ण, कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी, जिलाधिकारी पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।