Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सांसद हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री को भेंट की ’चल मन वृंदावन’

सांसद हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री को भेंट की ’चल मन वृंदावन’

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मथुरा की सांसद व सिने तारिका हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को कॉफी टेबल बुक चल मन वृंदावन की प्रथम प्रति भेंट की है। सांसद हेमा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्री कृष्ण के लिए ब्रज की संपूर्ण झांकी प्रस्तुत करने वाली कॉफी टेबल बुक की प्रशंसा करते हुए इसे ब्रज के पर्यटन के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया है। सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि चल मन वृंदावन पुस्तक में 50 लेख और लगभग डेढ़ सौ चित्रों के माध्यम से ब्रज के इतिहास, मंदिर, प्रमुख स्थल, उनके व्यक्तित्व और उत्सवों को रोचक ढंग से दर्शाया गया है। इस पुस्तक का संपादन डॉ अशोक बंसल ने किया है। हेमा मालिनी ने बताया कि ब्रज के पर्यटन को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन शीघ्र ही दिल्ली में होगा।