Sunday, September 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पर्व, त्योहारों की तैयारी में जुटा नगर निगम

पर्व, त्योहारों की तैयारी में जुटा नगर निगम

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। नगर निगम पर्व, त्योहारों की तैयारी में जुट गया है। मेरी माटी मेरा देश, हर घर तिरंगा अभियान, स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत नगर निगम मथुरा वृन्दावन के सभी अधिकारियों एवं नगर निगम के सभी विभागाध्यक्षों तथा अधीनस्थों के साथ नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त अनुनय झा ने बैठक ली। जिसमें सर्वप्रथम नगर आयुक्त द्वारा मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के लिए शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार नगर निगम से कार्यवाही किये जाने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी तथा कार्यवाही किये जाने सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत विशेष सफाई, चूना छिड़काव, चौराहों पर सजावट एवं रंगोली बनाये जाने के लिए निर्देशित किया गया। हरियाली तीज पर वृन्दावन नगर में श्री बांके बिहारी जी मंदिर के साथ साथ सभी सप्त देवालयों, मुख्य मार्गों पर सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसी के साथ हरियाली तीज एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भण्डारा हेतु भंडारा आयोजक द्वारा नगर निगम से अनुमति की जायेगी। यहां यह भी अवगत कराना है कि नगर निगम द्वारा चिन्हित किये गये स्थान पर ही भंडारा लगाया जा सकेगा, जिससे सफाई व्यवस्था बनी रहे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सफाई के साथ साथ 12 तिराहों एवं चौराहों पर सजावट करायी जाये। स्वागत द्वारा बनाये जायेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत नवीन मोबाइल टॉयलेट क्रय करने की कार्यवाही की जा रही है। नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त पर्वों पर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों को सुगमता का अनुभव हो, इस हेतु नगर निगम लगातार प्रयासरत है। बैठक में क्रांति शेखर सिंह अपर नगर आयुक्त, मयंक यादव उप नगर आयुक्त, राज कुमार मित्तल सहायक नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता सिविल, महाप्रबंधक जल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अधिशासी अभियंता, समस्त सहायक अभियंता, समस्त अवर अभियंता, समस्त क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त सफाई निरीक्षक आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।