Monday, July 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान पाठशालाओं का आयोजन कर किसानों की गई जानकारियां

किसान पाठशालाओं का आयोजन कर किसानों की गई जानकारियां

कानपुर देहात । कृषि विभाग द्वारा क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से जनपद की 69 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी/ किसान पाठशालाओं का सफल आयोजन किया गया। किसान पाठशाला के प्रथम दिवस पर माननीय कृषि मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही जी द्वारा कृषको को सजीव प्रसारण के माध्यम से सम्बोधित कर शासन द्वारा किसानों एवं कृषि के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं यथा श्री अन्न खेती, जैविक खेती, परम्परागत कृषि, कृषक उत्पादक संगठनों को बढावा देने की योजना आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए कृषको की आय में वृद्धि हेतु सुझाव दिये गये। आयोजित कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव कृषि, उ0प्र0 शासन, कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश के साथ-साथ कृषि विभाग के राज्य स्तरीय अधिकारियों एवं प्रदेश के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्यपालन आदि विषयों पर समसमायिक तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी।उपरोक्तानुसार आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी/ किसान पाठशालाओं में जनपद के माननीय जनप्रतिनिधियों एवं लगभग 5500 कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी/ किसान पाठशाला का आयोजन विकास भवन स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में किया गया। जिसके अन्तर्गत कृषकों को राज्य स्तरीय आयोजन का सजीव प्रसारण विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से दिखाया गया एवं उप कृषि निदेशक, कानपुर देहात राम बचन राम द्वारा कृषकों को कृषि विभाग द्वारा कृषक हित में संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
उप कृषि निदेशक द्वारा कृषको को श्रीअन्न की आवश्यकता तथा लाभों के सम्बन्ध में चर्चा की गयी तथा कृषकों को श्री अन्न से सम्बन्धित विभिन्न उत्पादों एवं शासन द्वारा श्री अन्न को बढावा देने हेतु संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में जनपद में जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन व मुख्य विकास अधिकारी के नेत्रत्व में दिनांक 07.08.2023 से 25. 08. 2023 के मध्य 06 माड्यूल में दो दिवसीय किसान पाठशालाओं का आयोजन 402 ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। उनके द्वारा जनपद के समस्त कृषको से अपेक्षा की गयी कि अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर किसान पाठशालाओं में प्रतिभाग कर शासन द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।