Monday, July 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला महानगर व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न

महिला महानगर व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महिला महानगर की मासिक बैठक महानगर अध्यक्ष आकृति सहयोगी की अध्यक्षता में विनायक कॉम्प्लेक्स कोटला रोड पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में एसडीएम सदर विकल्प ने महिला कार्यकर्ताओं को मनोनीत पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने एसडीएम को अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान हरिशंकर अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री, दीक्षा अग्रवाल, रिकी शर्मा, स्वाति कश्यप, रामबाबू झा नगर महामंत्री, प्रियंका चक्र, डॉली सिंह, ममता गुप्ता, सरिका गुप्ता, रमाशंकर दादा, निरंजन, मीरा देवी, मीनाक्षी मिश्रा, सपना राणा, पूनम तिवारी, परशुराम लालवानी,अनिल गुप्ता अमीना, सुभाष यादव, सोनम बिधौलिया, अर्जित उपाध्याय, भानु उपाध्याय, गीता सिंह, पूजा देवी, मोहिनी बघेल, अनुपम शर्मा, अंजली शंखवार, स्वामी शंखवार, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।