Saturday, July 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर मनाया गया जश्न

चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर मनाया गया जश्न

फिरोजाबाद। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होले पर सुहागनगरी में जश्न मनाया गया। इस खुशी में भाजपाइयों ने जलेसर रोड पर भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में जगह-जगह जश्न मनाया। मिष्ठान वितरित किया गया। वही लेबर कॉलोनी में भी तिरंगा यात्रा निकालकर जश्न मनाया गया। तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों के अलावा बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिय। यात्रा में मुख्य रूप से रामलीला मंदिर के रमेश आनंद गिरि, तिरंगा यात्रा के आयोजक विजय बागवानी, पंकज भारद्वाज, लक्ष्मीकांत शुक्ला, जेपी शर्मा, नरेश चौहान, मधुरिमा वशिष्ठ, मीरा गुप्ता, सुधा भारद्वाज, ओमलता, मंजू भारद्वाज, साधना, संगीता, प्रतिभा वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।