Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रामभक्तों का जत्था अयोध्या के लिए हुए रवाना

रामभक्तों का जत्था अयोध्या के लिए हुए रवाना

फिरोजाबाद। गुरूवार को राम मंदिर दर्शन अभियान के अंतर्गत जनपद से बड़ी संख्या में रामभक्तों का जत्था अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन को रवाना हुआ। कठफोरी चौक पोस्ट पर बसों को भाजपा संसदीय बोर्ड व सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की सदस्या डॉ सुधा यादव व लोकसभा क्लस्टर इंचार्ज राजेश चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, महापौर कामिनी राठौर, आकाश शर्मा, हनुमंत बघेल, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, शिवशंकर शर्मा, दिनेश गुप्ता, योगेश प्रताप सिंह बघेल, डा. एसपी लहरी, डॉ शोभित सिंह, राजकुमार छिब्बर, गोपाल कृष्ण सिंह, महेन्द्र द्विवेद सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बसों से अयोध्या के लिए रवाना हुए।