कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति पर पिपिंग सेरेमनी का आयोजन आज किया गया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात आई पी एस विपिन कुमार मिश्रा (संयुक्त पुलिस आयुक्त) एवं आई पी एस राजेश कुमार सिंह (अपर पुलिस आयुक्त) के पद पर प्रोन्नति पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हरीश चन्दर द्वारा प्रोन्नत अधिकारियों को उनके कंधों पर नई जिम्मेदारियों का प्रतीक चिह्न (पिपिंग) लगाया गया।
इस मौके पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने दोनों अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जनता की सेवा में नए उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।