Wednesday, March 12, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मौसम ने बदला मिजाज लोगों ने निकाले फिर गर्म कपड़े

मौसम ने बदला मिजाज लोगों ने निकाले फिर गर्म कपड़े

हाथरस। मौसम ने फिर करबट ली और लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। पूरे दिन बादल छाए रहे, बदलते मौसम से किसानों को कुछ राहत नजर आई है। मंगलवार को सुबह हल्के बादल रहे। कभी-कभी धूप भी निकली। दोपहर को तापमान गिरावट होने से किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। यहां किसानों ने बताया कि यदि दस दिन मौसम ऐसा ही बना रहे तो उनकी गेहूं और आलू की फसल अच्छी पैदावार होगी। यदि मौसम में तेज धूप निकलती है तो आलू और गेहूं की फसल चौपट हो सकती है। वहीं मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। कई दिन से तेज धूप सेंकने के बाद लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। मगर मौसम के बदलते मिजाज से तापमान गिर गया। जिससे लोगों को गर्म कपडे पहनना जरूरी हो गया। वैसे मौसम विभाग की मानें तो आज बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं।