Wednesday, March 12, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » Delhi Election 2025: राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत दिग्गजों ने किया मतदान

Delhi Election 2025: राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत दिग्गजों ने किया मतदान

नई दिल्ली। दिल्ली में आज मतदान का दिन रहा। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चली। वहीं, 70 सीटों पर नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। इस बार दिल्ली में आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर जनता ने उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया। दिल्ली के अलावा अयोध्या की मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए भी आज मतदान हुआ है।
आम आदमी पार्टी जहां चौथी बार सत्ता हासिल करने की लड़ाई में जुटी है तो वहीं बीजेपी-कांग्रेस भी दिल्ली की गद्दी कब्जाने की जद्दोजहद में है। बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है। वहीं कांग्रेस आम आदमी पार्टी से पहले 15 साल सत्ता में रही, लेकिन पिछले दो चुनावों में पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही है।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर वोटिंग पूर्ण हो चुकी है। राजधानी में शाम 6 बजे तक वोट डाले गये। मतदान केंद्रों में सुबह से ही वोटर्स पहुंच गये थे। आमजन के साथ दिग्गजों ने भी में लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता निभाई। इसी कड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, LG विनय कुमार सक्सेना, आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल, आतिशी समेत लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी मतदान किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निर्माण भवन में किया। वहीं कांग्रेस संसदीय अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी ने लोधी एस्टेट स्थित अटल आदर्श विद्यालय में भी वोटिंग की। इस दौरान नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रत्याशी संदीप दीक्षित मौजूद रहे। दिन भर दिल्ली के तमाम पोलिंग बूथों के बाहर वोटर्स की लंबी लाइन देखने को मिली। -Pics and Story by Kamal Nain Narang