Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दीवाली पर्व पर जमकर हुई खरीददारी

दीवाली पर्व पर जमकर हुई खरीददारी

खरीददारी करने वालों को दिन भर जाम से जुझना पडा- पुलिस दिखी परेशान
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। दीपावली पूजन के की पूर्व संध्या पर बाजार में जमकर लोगो ने खरीददारी की, वही जाम की समस्या से लोगो को काफी देर तक जूझना पडा।
दीपावली पर्व के दूसरे दिन बाजार में लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की जमकर खरीददारी की गयी। बाजारों में लोगो ने खील बतासों के साथ अन्य सामान भी खरीदा। सुबह से देर सांय तक बाजार में खरीददारी करने वालों की भीड देखी गयी। भीड के कारण बार-बार जाम की समस्या से लोगो को जूझना पडा। सदर बाजार के साथ, रामलीला चैराहा, सुहाग नगर चैराहा, जलेसर रोड कोटला रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा। बाजार में दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानों का फड काफी बाहर निकाल रखा था। जिससे भी जाम की समस्या खरीददारी करने वालों को उठानी पडी। पुलिस प्रशासन भी जाम लगने पर काफी परेशान नजर आया। लोगो को समझाने के बाद भी लोग अपने वाहनों को उल्टा-सीधा खडा कर बाजार में खरीददारी कर रहे थे। गंज चैराहा , सिनेमा चैराहा पर पुलिस पिकैट होने के बाद भी जाम से लोगो को काफी परेशान हुई। विगत रात्रि में धनतेरस के लिए सजाई गयी वर्तनों की दुकानों को फड भी काफी बाहर होने से आन-जाने वालों को समस्या देता रहा।