Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नववर्ष पर सम्मानित किए गए वरिष्ठ कांग्रेसी

नववर्ष पर सम्मानित किए गए वरिष्ठ कांग्रेसी

हाथरसः जन सामना संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नव वर्ष 2018 के आगमन का शुभारंभ कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य व उनके साथियों ने वरिष्ठ कांग्रेसियों के घर जाकर उनके सम्मान से प्रारंभ किया। कल शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में तय किया गया कि नए वर्ष 2018 में 75 साल व उनसे बड़े कांग्रेसजनों का उनके घर पर जाकर सम्मान करेंगे और यह सम्मान पूरे वर्ष में 100 लोगों के सम्मान के साथ पूरा होगा।
शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज जरूरत है बुजुर्गों के सानिध्य और मार्गदर्शन की जिससे युवा पीढ़ी आगे बढ़ सकती है, जब उनके पीछे बुजुर्गों के अनुभव का मार्गदर्शन हो और उसी मार्गदर्शन को लेने के लिए हम प्रत्येक महीने वरिष्ठ कांग्रेसियों के घर जाकर उनका सम्मान करेंगे और उनसे मार्गदर्शन लेंगे और उनके परिवार को कांग्रेस में सक्रिय करने का प्रयास करेंगे।
आज वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व प्राचार्य डॉ आर. एस. शर्मा के घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह, दुपट्टा व माला पहना कर उनका स्वागत किया और डा. शर्मा के परिवार से कांग्रेसियों ने कल्याणकारी नीतियों को लेकर खूब चर्चा की और उनसे आशीर्वाद लिया। शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के साथ जयशंकर पाराशर, राजकुमार पचैरी, पन्नालाल, प्रदीप पंडित, कपिल नरूला, संजय कप्तान, विष्णु कुमार, गिरिराज सिंह गहलोत, डा. रमन गुप्ता आदि मौजूद थे।