Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फिरोजाबाद कांग्रेस में नहीं फिलहाल कोई फेरबदल

फिरोजाबाद कांग्रेस में नहीं फिलहाल कोई फेरबदल

हरीशंकर तिवारी जिलाध्यक्ष व गुलाम जीलानी ही रहेंगे शहर अध्यक्ष
राजबब्बर को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भी जताया गया हर्ष
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर जहां फिर से प्रदेश अध्यक्ष की कमान यहां के सांसद रह चुके सिने अभिनेता राजबब्बर संभालेंगे तो वहीं 2019 के चुनाव तक फिलहाल सभी जिलों में जिला व शहर की कमान भी पूर्ववत रहेगी। अर्थात फिरोजाबाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर हरीशंकर तिवारी व शहर अध्यक्ष के पद पर गुलाम जीलानी बरकार रहेंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस कदम से जहां कांग्रेसियों में हर्ष की लहर है तो वहीं राजबब्बर को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाईयों का दौर भी शुरू हो गया है। इसके अलावा जिला व शहर की कमान एक बार फिर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी व शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी को मिलने पर कांग्रेसियों ने हर्ष जताया है। कांग्रेस पदाधिकारियों में शहर पीसीसी सुबूर अली ने कहा कि वे जिला व शहर अध्यक्ष की जोड़ी बरकरार रहने से कांग्रेस को जिले में मजबूती मिलेगी। साथ ही उनको दुबारा जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष बनने पर वे दिल से बधाई देते हैं और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर कांग्रेसी जैसे चलते आये हैं वैसे ही चलकर 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलवाकर कांग्रेस का परचम लहरायेंगे। इसक अलावा सुबूर अली ने कहा कि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीशंकर तिवारी व शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी क बने रहने पर उन्हें फिर से बधाई देते हैं। इस दौरान सुबूर अली संग कार्यकर्ताओं ने दोनों जिला व शहर अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को भी बधाईयां दीं। हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रशांत तिवारी, योगेश दिवाकर, पीसीसी रामनिवास यादव, पीसीसी मयंक गोयल बिट्टू, आमिर अली, विलायत अली मुन्ने, हाजी सईद पटेल, गुलशन आदि रहे।