Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम सफाई कर्मचारी हड़ताल पर

नगर निगम सफाई कर्मचारी हड़ताल पर

कहा-वार्ता को गये थे मिलने-मेयर ने कहा था बाहर जाने को
दो हजार सफाई कर्मचारी-काम पर आ रहे महज एक हजार-बाकी कहां-नूतन राठौर
बोलीं-किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जायेगा भ्रष्टाचार
मेयर द्वारा माफी मांगने के बाद समाप्त हो गया धरना
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उप्र स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, उप्र सफाई मजदूर संघ, स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उप्र (संयुक्त मोर्चा) के बैनर तले नगर निगम में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। नगर निगम परिसर में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी एकत्रित हो गये। जिन्हांेने नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया।
इस बीच पदाधिकारियांे का कहना था कि आठ जनवरी 2017 को नगर निगम मेयर को दिये गये पत्र के संबंध में बीते दिन उनसे वार्ता करने के लिये संघ के अध्यक्षों संग सफाई कर्मचारी गये थे। जिस पर उन्हांेने पदाधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कार्यालय से बिना वार्ता किये ही अपमानित कर कार्यालय से बाहर निकल जाने को कहा। जिससे निराश होकर समस्त निगम सफाई कर्मचरियों ने अनिश्चितकालीन कार्यालय बंद, सफाई, प्रकाश आदि व्यवस्था न देखते हुये हड़ताल करने का निर्णय लिया है। उसी के चलते यह हड़ताल हो रही है अगर सुनवाई न हुई तो जल्द ही जलापूर्ति भी बंद कर दी जायेगी। वहीं इस संबंध में मेयर नूतन राठौर का कहना था कि नगर निगम में भ्रष्टाचार समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है। दो हजार सफाई कर्मचारी हैं, एक हजार काम पर आ रहे हैं बाकी कहां हैं इनकी तनख्वाह कहां जा रही हैं। इसके लिये सभी पार्षदों को सफाई कर्मचारियों के काउन्टर साइन के निर्देश दिये हैं। जिसके कारण ये परेशान हैं। आगे कहा कि किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार नहीं होने देंगी। बाद में नगर निगम मेयर ने सफाई कर्मचारियों से माफी मांग हड़ताल समाप्त करवा दी। धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष रामनाथ आजाद, योगेश सरन, चन्दन वाल्मीकि, दुर्गाप्रसाद, राजीव दीक्षित, अनिल भास्कर, इब्राहिम खाकसार, वीरेंद्र भाटिया, धीरेंद्र चतुर्वेदी, भुल्लु सिंह, छकौड़ी लाल, तनवीर अहमद, दीपक वाल्मीकि, पुरूषोत्तम दास टण्डन, बृजमोहन, राजेश, पप्पन, माजिद अली, मोहम्मद आजम, राजू बाल्मीकि, विनय वाल्मीकि, विनय वाल्मीकि, विपिन दीक्षित, हैदर अली, रामजीलाल यादव, वालकिशन, राकेश, संजय बघेल, केपी सिंह, मुमताज अली, जगवीर सिंह चाहर, जय बाबू, राज कुमार टिंचू, सुभाष, नीरज, दिनेश दास पचैरी, मनोज गौतम, अजय मिश्रा, सरोज देवी, पार्षद हरीओम वर्मा, पार्षद प्रमोद राजौरिया, अन्जुमल रहमान, सतेंद्र बघेल, चंद्रशेखर, राशिद अलि, सुरेंद्र, रजत यादव, सुरेंद्र डून्डा, अरविंद कुमार, सगीर अहमद, जाहिद हुसैन, अमरिश वर्मा, रजत यादव, ओमवीर सिंह चाहर, अशोक जैन, वन्टी वाल्मीकि, मनोज यादव, धीरेंद्र यादव, दीपक गुप्ता संग समस्त ठेका कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रान्तीय उपााध्यक्ष जेपी बघेल व संचालन अशोक वाल्मीकि ने किया।