Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 26 जनवरी को नही होगा ध्वनि प्रदूषण नही बजायेगें साउण्ड डीजे

26 जनवरी को नही होगा ध्वनि प्रदूषण नही बजायेगें साउण्ड डीजे

गाॅन्धी पार्क में साउण्ड डीजे संचालको ने किया धरना प्रर्दशन
पुलिस के रवैये से परेशान
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। हाई कोर्ट के आदेश पर ध्वनी प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए मन्दिर मस्जिद के साथ -साथ देर रात्रि तक बाजारों में बजने वाले लाउडस पीकर पर अंकुश लगा दिया। वही शादी विवाहों में डीजे पर भी रोक लगने से परेशान साउड सर्विस वालों में काफी रोष देखा गया। आज सैकडों डीजे साउड वालों ने गाॅन्धी पार्क में एकत्रित होकर धरना दिया। वही पुलिस के रवैये को देख काफी आक्रोशित दिखे। वही गणतन्त्र दिवस के मौके पर शहर में साउड लगाने से मना किया।
मंगलवार की दोपहर शहर के सभी डी0जे साउण्ड वालों ने अपने प्रतिष्ठानों को बन्द कर गांधी पार्क मैदान में एकत्रित हो गये। जहां सभी ने एक सुर से आवाज उठाते हुए कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हुए 10 बजे तक साउण्ड बाजने के बाद रात्रि में रोक लगने से खुश नजर आये। लेकिन पुलिस द्वारा आये दिन परमीशन के नाम पर उनको परेशान किया जा रहा है। यह बिलकुल गलत है। रात्रि में बैण्ड वालों को परेशान करना छोटे-छोटे कार्यक्रम को खत्म करके दुकान पर बाते समय रास्ते में परेशन किया जाना कहां का न्याय है। वही जुर्माना के नाम पर पांच लाख जेल की सजा से काफी रोष दिखाया। कोई बडा अपराध नही किया है। जिससे इतनी बडी सजा दी जायेगी। वही 26 जनवरी को सभी साउण्ड वालों ने एक सुर में किसी भी विद्यालय व प्रशासनिक कार्यक्रम के दौरान साउण्ड न बजाने का भी निर्णय लिया है। विरोध करने वालों में दीपक डीजे दीपक जैन, न्यू तिवारी साउण्ड संजय तिवारी, सागर डीजे सागर , शामून डीजे हरून , आशिश तिवारी साउण्ड प्रमोद तिवारी अनिल साउण्ड पिक्ंकू शर्मा, चंक्की डीजे चंकी राजपूत देव अंकित नीरज, अनिल पंचम साउण्ड आदि लोग थे।