Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला जज ने लोक अदालत के बारे में बताया

जिला जज ने लोक अदालत के बारे में बताया

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत 10 फरवरी 2018 के सम्बन्ध में अपर जिलाजज नोडल अधिकारी, अध्यक्ष / जिला जल सचिव ने सयुक्त रूप से वार्ता के दौरान अदालत के बारे में जानकारी दी।
वार्ता के दौरानल राष्ट्रीय लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष / जिला जल गोविन्द बल्लभ शर्मा, नोडल अधिकारी / अपर जिला जल आरपी सिंह, सचिव अर्चना यादव, ने सयुक्त रूप से बताया कि आगामी 10 फरवरी 2018 दिन शनिवार को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सुलभ व सक्षम न्याय मिलेगा। अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर बाद, श्रमवाद, बिजली एव जल बिल, भूमि आज्ञप्तिवाद, सेवा निवृतित् के परिलाभो, राजस्ववाद, अन्य सिविल वाद आदि पर निर्णय लिया जायेगा।