Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यादव महासभा ने बांटे जरूरतमंदों को तीन सौ कंबल

यादव महासभा ने बांटे जरूरतमंदों को तीन सौ कंबल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा एक कार्यक्रम किया गया। जिसमें जरूरतमंद लोगों को तीन सौ कम्बल बढ़ाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र यादव व संचालन दीपू यादव ने किया।
यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने बताया कि महासभा द्वारा तीन सौ कम्बल बढ़ाये गये। हमारा संगठन समय समय पर सामाजिक कार्य करते रहते हैं। यादव महासभा द्वारा गरीब कन्याओं की शादी के लिये लोगों से अपील करते हैं हमारे संगठन से मिलें और उनका नाम व पता बतायें और हमारा संगठन सदैव उनके साथ है। जरौली गांव के प्रधान पप्पू यादव ने कहा यादव महासभा द्वारा जो कार्य किया गया है। हमारी ग्राम सभा की जनता आभारी है। आगे भी इसी तरह के सामाजिक कार्य करते रहें हम उनके साथ हैं। यादव महासभा के प्रदेश महासचिव अनीप यादव ने बताया कि बहुत जल्दी नौजवानों की टीम बनायेगी। वह टीम आने वाले चुनावों के लिये बूथ स्तर पर तैयारी करेगी। जिससे चुनाव में जीतकर सांसद बन सकें। जितेंद्र यादव ने सभी का फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्हांेने कहा हमारे समाज के होनहार छात्र हैं जिन पर पैसे का अभाव है हम उनकी मदद करेंगे। युवा के जिलाध्यक्ष दीपू यादव ने कहा कि यादव महासभा बहुज जल्द ही जिला स्तरीय सम्मेलन करेगी। बैठक में जितेंद्र यादव, पप्पू प्रधान, प्रेम सिंह, महावीर, रविंद्र, विशुन यादव, सोनवीर यादव, जयकिशन, राममोहन, करमचंद्र यादव आदि रहे।