Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चंदन गुप्ता को श्रद्धाजंलि अर्पित

चंदन गुप्ता को श्रद्धाजंलि अर्पित

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। हिन्दू जागरण मंच के जिला महामंत्री अमित गुप्ता ने कहा कि कासगंज में जो घटना हुई है, आजादी के बाद यह पहली घटना है। गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवकों द्वारा जब भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकालने वालों की कोई भी मदद नहीं की गयी।
कहा यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले भारत विरोधी तत्व के लोगों द्वारा पत्थरबाजी व फायरिंग भी की गई। जिसमें एक हिन्दू समाज का बड़ा ही उत्साही देशभक्त चंदन गुप्ता की मौत हो गयी। कासगंज प्रशासन ने अपितु दंगाइयों की केवल मदद की है। सीबीआई जांच हर हाल में उप्र शासन को कराना चाहिये। साथ ही तिरंगा को लेकर मृत चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा हर हाल में मिलना चाहिये। कासगंज प्रकरण में दोषियों के खिलाफ राष्ट्रदोह के तहत हिन्दू जागरण मंच करता है। हिन्दू जागरण मंच चंद्रनगर के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देशभक्त चंदन गुप्ता को श्रद्धाजंलि अर्पित की। प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अतुल यादव, विकास पालीवाल, केडी जाटव, धर्मेंद्र कुमार, प्रताप यादव, अतुल गुप्ता, सुगम शिवहरे, राहुल चैहान, नितिन चैहान, मोहित चैहान, मनोज कुमार, अनिल गुप्ता, रीतेश आर्य, संजय कुशवाह आदि मौजूद रहे।