Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला अस्पताल की चार दीवारी का किया गया भूमि पूजन

जिला अस्पताल की चार दीवारी का किया गया भूमि पूजन

लगभग सात करोड़ से अधिक की राशि से होगा निर्माण कार्य
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा जिला अस्पताल में चार दीवारी निर्माण के लिए आज भूमि पूजन विधि विधान के साथ आचार्यो द्वारा कराया गया। इस मौके पर निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल के सीएमएस चिकित्सकों,पार्षदों के समाज सेवी मौजूद रहे। जिला अस्पताल में विगत काफी दिनों से चोरी आवारा लोगों के साथ अपराधिक लोगो का आसपास अम्बार लगा हुआ था। अस्पताल में होने वाली घटनाओं को देखते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डा0 आर0 के0 पाण्डें, डा0 आलोक द्वारा अपने उच्च अधिकारियो के साथ नगर विधायक मनीष असीजा को अवगत कराया गया। उक्त अधिकारियों द्वारा अस्पताल की चार दीवारी की बात विधायक द्वारा सरकार के मध्य पहुचाई। जिसके चलते लगभग सात करोड से अधिक की घन राशि जिला अस्पताल की चार दीवारी के साथ सोन्र्दर्य करण कि लिए मन्जूर हुई है। चार दीवारी के लिए लगभग तीन करोड से अधिक धन राशि शासन द्वारा भेज दी गयी है। इसी के चलते जिला अस्पताल के पीछे सड़क के किनारे चार दीवारी के लिए आज भूमी पूजन नगर विधायक मनीष असीजा सीएमएस डा0 आर के पाण्डै द्वारा विधि विधान से आर्चाय सतेन्द्र शास्त्री, अतुल वशिष्ठ, आचार्य विनय उपाध्याय द्वारा पूजन करते हुए पांच ईट रखाने के साथ आज से कार्य प्रारम्भ करा दिया गया। उक्त निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए नगर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि शासन द्वारा जिला अस्पताल के लिए लगभग सात करोड 58 लाख रूपये की धन राशि स्वीकृत की गयी है। जिसमें से तीन करोड 89 लाख रूपये निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेज दिया गया है। उक्त कार्य स्वास्थ्य विभाग की कल्याणकारी योजनांओं के चलते समाज कल्याण निर्माण निगम को भेजी गयी है। जिला अस्पताल के कार्य को जेई बाबूराम वर्मा की देख रेख में कराया जायेगा। भूमि पूजन के दौरान पार्षद विमला देवी, मनोज शंखवार, प्रेमचन्द्र शंखवार , विधियाराम शंखवार, सत्यवीर गुप्ता, विनोद पचैरी, मोहित अग्रवाल, केशव देव शंखवार, सोबरन सिंह, चिकित्सक डा0 मनोज कुमार, डा0 आलोक, दिलीप सागर, टीवी क्लीनिक के चिकित्सक डा0 यतेन्द्र सिंह आदि लोग थे।