Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गृह कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

गृह कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव अध्यापक नगर में एक महिला ने स्वयं को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका के शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थाना सिरसागंज क्षेत्र के श्रीराम मन्दिर के बगल वाली गली निवासी 32 वर्षीय नेहा शर्मा पत्नी सौरभ शर्मा ने विगत रात्रि में गृह कहल के चलते स्वंय को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका का पति कम्प्यूटर सेन्टर पर कार्य करता था। महिला आरोपी प्रत्यारोपों से परेशान चल रही थी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चे सात वर्षीय सत्यम्, तीन वर्षीय उदित को छोड कर चली गयी। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।