Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मनीष अलंकार के घर शुभ चिंतकों को लगा जमावड़ा

मनीष अलंकार के घर शुभ चिंतकों को लगा जमावड़ा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर निवासी मनीष अलंकार उद्योग पति के घर बुधवार की सुबह से ही शुभचिन्तकों का आना -जाना लगा रहा। वही पुलिस मनीष अलंकार के मामले को संदिग्ध मान रही है।
बताते चले कि विगत रात्रि में मनीष अलंकार जैन नगर में ग्लास फैक्टी चलाता है। विगत रात्रि में अपनी बाइक द्वारा बस स्टैण्ड की ओर से घर की ओर जा रहा था। उसी दौरान ट्रामा सेन्टर से पूर्व ही कार सवार लोगो को देख वह गाडी को छोड कर भाग निकला। मनीष को लगा कि उसका अपहरण करने के उद्देश्य से कार चालक ने गाडी को रोका था। घटना की जानकारी होने पर उधोग पतियों के साथ परिजनों में भी हडकम्प मच गया। घटना की जानकारी शहर में फैलते ही मनीष अलंकार के घर बुधवार की सुबह से ही शुभचिंतकों को आना-जाना शुरू हो गया। उसके निवास पर मौजूद उधोग पतियों में चर्चा थी कि भाजपा सरकार में व्यापारी वर्ग काफी भयभीत है। अपहरण की घटना होने की आशंका लगी रहती है। उक्त मामले में एसपी सिटी ने बताया कि थाने में पीड़ित पक्ष द्वारा कोई तहरीर नही दी है। थाना प्रभारी उत्तर लोकेश भाटी ने उनको बताया कि मामला संदिग्ध है। संभवतः किसी ने अपनी कार को रोका होगा डर के कारण वह अपनी बाइक को 200 मीटर दूरी ही छोड कर भाग खडे हुए है।