Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आरएसएस का अरूणोदय स्वंयसेवक संगमः तैयारियां हुई पूर्ण

आरएसएस का अरूणोदय स्वंयसेवक संगमः तैयारियां हुई पूर्ण

शहर के छः स्थानों से तीन-तीन हजार स्वंयसेवकों की टोली पहुचेगी संगम स्थल पर
भारी मात्रा में पुलिस प्रशासन की कार्यक्रम स्थल पर की गयी है व्यवस्था
संचलन टोली के साथ सुरक्षा में चलेगा फोर्स
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पूर्ण कर ली गयी। 18 फरवरी 2018 को एक साथ 18 हजार पूर्व गणवेषधारी स्वंयसेवक अरूणोदय स्वयंसेवक संगम में एकत्रित होेगे।
उक्त कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए महानगर कार्यवाह ब्रजेश यादव ने बताया कि चन्द्रनगर महानगर द्वारा 18 फरवरी 2018 (आज) नगर के पीडीजैन ग्राउण्ड में अलग -अलग छः स्थानों से लगभग तीन-तीन से स्वंयसेवको की टोलियों एक साथ पदसंचलन करती हुए कार्यक्रम स्थल अरूणोदय स्वंयसेवक संगम में एकत्रित होगे। नगर के माता प्रसाद कलावली स्कूल, सुहागर नगर मैला वाला बाग, लेवर कालोनी दीनदयाल पार्क, बीआर वाटिका चन्द्रवार गेट, कमला कम्पाण्ड से वीरसावरकर नगर, आदि छः स्थानों से पदसंचलन होगा। शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ संचलन पीडी जैन ग्राउण्ड में संगम के रूप में परिवर्तित हो जायेगा। जहां योग, दण्ड प्रहार सूर्यनमस्कार के साथ बौद्धिक के बाद कार्यक्रम संम्पन होगा।
वही उक्त कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी कडी व्यवस्था की गयी है। प्रत्येक संचलन टोली के साथ दो एसओ, पांच एसआई, 15-15 कास्टेबिल मौजूद रहेगे। वही कार्यक्रम स्थल पर पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ पीएसी की टुकडी भी लगायी जायेगी।
उक्त कार्यक्रम के बारे में जब नगर निगम की महापौर नूतन राठौर से बात की गयी तो उन्होने बताया कि शहर को पूरी तरह से स्वच्छता का ध्यान रखा जायेगा। शहर की सफाई व्यवस्था के साथ प्रत्येक संचलन मार्ग में चुना रंगौली सफाई की व्यवस्था की गयी है, कार्यक्रम स्थल पर साफ पानी पीने के लिए भी निगम द्वारा भेजा जायेगा। वही आज भी कार्यक्रम स्थल पर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था युद्ध स्तर पर कराते हुए मैदान को साफ करते हुए पानी की किंछाब के बाद चूना डाला जा रहा है रात्रि तक कार्य पूरा कर दिया जायेगा।