Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर विकास मन्त्री ने किया जेडा झाल परियोजना वाटर टीट प्लांट का निरीक्षण

नगर विकास मन्त्री ने किया जेडा झाल परियोजना वाटर टीट प्लांट का निरीक्षण

16 जून 2018 तक कार्य कर संभव पूरा होनेा चाहिये- सुरेश खन्ना
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रदेश सरकार के नगर विकास मन्त्री द्वारा सैलई स्थित वाटर टीट प्लांट का आपचारिक निरीक्षण किया। इस मौके पर भाजपा ने सदर विधायक मनीष असीजा शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा, जिलाधिकारी नेहा शर्मा एसएसपी डा मनोज कुमार के साथ साथ नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार महापौर नूतन राठौर आदि मौजूद रहे।
नगर विकास मन्त्री प्रदेश सरकार सुरेश खन्ना द्वारा आज सुबह सैलई स्थित वाटर टीट प्लंाट का आपचारिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काम की गति को धीरा देख काफी नाराज हुए उन्होने आदेश किया। कि 16 जून 2018 तक जनता को हर हाल में जेडाझाल परियोजना का पानी पीने का मिलना चाहिये। वही डीएम नेहा शर्मा एसएसपी डा मनोज कुमार से कहा कि आप लोग भी समय -समय पर देखते हुए कार्य का जल्दी खत्म कराये। जिनसे जनता को सही समय पर पानी मिल सके। नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार को भी आदेश दिया कि काम की गति आप लोगो की अनदेखी के कारण धीरे चल रहा है। समय को देखते हुए आप लोग भी कडाई करेगे तो जनता की समस्यों को तत्काल खत्म किया जा सकता है। क्षेत्र की साफ-सफाई के साथ शहर में गड्डा मुक्त सड़कों को भी देखना होगा, वही कचडा घर पर भी बोलते हुए कहा कि बत्ताघर भी सही कराना होगा। इस मौके पर सुनील शर्मा, श्याम सिंह यादव, अंकित तिवारी जिलाध्यक्ष भाजपा बीएल वर्मा, पिंकी चक सुरेन्द्र राठौर आदि दर्जनों भाजपा नेता मौजूद रहे।