Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसों में चार लोग घायल अस्पताल में भर्ती

सड़क हादसों में चार लोग घायल अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जनपद के अलग -अलग थाना क्षेत्र में चार लोग घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के कौशल्यानगर निवासी 25 वर्षीय नितिन पुत्र शान्ति स्वरूप आज सुबह अपने घर से बाजार की ओर जा रहा था। उसी दौरान बाइक की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। दूसरी घटना में थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद निवासी श्यामवीर सिंह की 20 वर्षीय पुत्री कु0 ममता भी गिरकर घायल हो गयी। जिसको उसके भाई टिक्कू द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अन्य सड़क हादसों में रामगढ़ क्षेत्र के ताडो वाली बगिया निवासी 45 वर्षीय नफीसा पत्नी समशुल भी बासइ से गिरकर घायल हो गयी, थाना खेरगढ़ निवासी बैष्णोवी पुत्री तेजबहादुर भी सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से घायल हो गयी।