Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रोजेक्ट दीदी ने लौटाई तीन परिवारों की खुशियां

प्रोजेक्ट दीदी ने लौटाई तीन परिवारों की खुशियां

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रोजेक्ट दीदी तीन जोडों को खुशियां लौटा दीं। सदस्यों द्वारा की गयी कवायद के बाद सभी दंपती खुशी खुशी अपने अपने घरों को लौट गए। सलामती के लिए दीदी के सदस्य समय-समय पर खैर खबर लेंगे। इसके साथ ही अन्य मामलों में अग्रिम तिथि निर्धारित की है।
रविवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक डा0 मनोज कुमार के निर्देशन में 37 मामलों से संबंधित दोनों पक्षों को तलब किया था। 13 मामलों में एक पक्ष के लोग उपस्थित हुए, जबकि 7 मामलों से संबंधित दोनों पक्ष आए। ऐसे में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महेन्द्र कुमार की उपस्थिति में सदस्यों द्वारा दोनों पक्ष के सभी जोडों के मामलों की सुनवाई करने के बाद सात़ जोडों का सुलहनामा कराया गया। जिनमें श्रीमती पूजा पत्नी विकास नगला मान सिंह सिरसागंज, श्रीमती छुमा पत्नी इमरान कटरा पठानान, श्रीमती आयशा पत्नी जीशान नई बस्ती दक्षिण फिरोजाबाद है।