Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में पति के साथ सो रही महिला की मौत

संदिग्ध हालत में पति के साथ सो रही महिला की मौत

घटना के बाद पति मौके से हुआ फरार मृतका के गले पर चोट के निशान मिले
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के मथुरा नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मृतका रात्रि में अपने पति के साथ छत पर सो रही थी। घटना के बाद पति घर से गायब हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के गले पर निशान होने से हत्या की आशंका जाहिर की गयी है।
जनपद इटावा के बसरेहर क्षेत्र गांव विश्नपुर सौधई निवासी 25 वर्षीय नीलम पत्नी पुष्पेन्द्र अपने पति दो बच्चो के साथ मथुरा नगर में किराये पर रहता था। दो दिन पूर्व एक मकान से दूसरे मकान राजीक कुमार के में किराये पर आकर रहने लगा था। रविवार की पुष्पेन्द्र की माॅ सुशीला देवी भी गांव से उसके पास आयी हुई थी। विगत रात्रि में सभी लोग खाना पीना खाकर सो गये। अर्धरात्रि के बाद नीलम अपने पति पुष्पेन्द्र के साथ मकान की ऊपरी मजिल पर सो रही थी। सुबह काफी देर तक वह नही उठी तो लोगो ने छत पर जाकर देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गयी। क्यो कि नीलम मृत हालत में पडी थी। मृतका का पति भी मौके से गायब था, मकान स्वामी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। गले पर चोट के निशान होने पर पुलिस हत्या मान रही थी। फिंगर प्रिन्ट टीम ने भी मौके पर पहुच कर नमूने लिये। मृतका की सास सुशीला देवी ने बताया कि उसकी बहू उसके पुत्र के साथ रात्रि में सो रही थी। सुबह उसका पुत्र गायब मिला , बहू भी मृत हालत में थी। क्षेत्र में चर्चा भी कि पति ही पत्नी की हत्या कर मौके से भाग निकला। मृतका की शादी को मात्र छः वर्ष हुये है दो मासूम बच्चे भी है जिसमें देव की उम्र चार वर्ष, आशू की उम्र तीन वर्ष बतायी जा रही है। मासूमों की नही पता कि उसकी माॅ की हत्या हो चुकी है।