Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में गोली लगने से व्यक्ति घायल

संदिग्ध हालत में गोली लगने से व्यक्ति घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू में विगत रात्रि में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालत में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको इलाका पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसका आगरा भेजा गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी 45 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र हरीशंकर को विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में पेर में गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची पीआरवी 02 के सिपाही बलवीर घायल के पुत्र दिलीप द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत चिन्ताजनक होने के कारण उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा भेजा गया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि विगत कई दिनों से पडोस के ही लालू, आकाश अरूण आदि लोगो ने विवाद चल रहा था। उक्त तीनों लोगो के खिलाफ एसएसपी डा मनोज कुमार से शिकायत करने पर थाने में अभियोग दर्ज कराया था। इसी रंजिश को लेकर विगत रात्रि में उक्त लोगो ने घेराबन्दी कर राजेश को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। वही थानाध्यक्ष लाइनपार ने बताया कि दोनो पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। रंजिश के चलते गोली मारने की शिकायत मिली, अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।