Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फसल खराब होने पर सदमे से किसान की मौत

फसल खराब होने पर सदमे से किसान की मौत

⇒दो दिन पहले आयी आंधी-बरसात ने किया था नुकसान
⇒मौके पर पहुंचे एसडीएम-थाना पुलिस
⇒शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया जिला अस्पताल
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। आंधी एवं बरसात ने फसलों पर ऐसा कहर बरपाया कि एक किसान की सदमे से मौत हो गई। मजदूरों के साथ अलसुबह खेत काटने गए किसान ने फसलों की हालत देखी तो गश खाकर गिर पडा। लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही उसके प्राण निकल गए। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रश्प्रशासनिक अधिकारियों ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसडीएम ने कहा कि पीएम रिपोर्ठ से ही स्थिति साफ होगी।
तहसील क्षेत्र के गांव जाजूमई निवासी रवीेंद्र सिंह पुत्र तुर्रम खां अपने पिता की बीस बीघा जमीन के साथ लगान पर लेकर खेती करता है। रवींद्र सिंह ने खेती में गैंहू की फसल की थी। दो दिन पहले आईं आंधी एवं तेज बरसात ने उसके जीवन में उथल पुथल मचा दी। बरसात के कारण उसकी फसल खेत में गिरने के साथ ही काली पड गई। अधिकांश दाना खेत में ही झड गया। खेती में नुकसान होने एवं बैंक का कर्जा होने के कारण किसान काफी परेशान था। शनिवार की सुबह मजदूरों को साथ लेकर खेतों को काटने गया था। लगान पर लिए खेत को देखकर उसके होश उड गए। और रविंद्र सिंह 45 वहीं गश खाकर गिर पडे। जब तक लोग उनके पास दौडकर आते उनके प्राण निकल गए। रविंद्र सिंह की मौत की खबर पूरे परिवार पर व्रज तरह गिरी। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र योगेश ने बताया कि उसके पिता बाबा की जमीन के साथ लगान पर लेकर खेती करते थे। जमीन में नुकसान होने के कारण दो दिन से परेशान थे। सदमे के कारण उनकी मौत हो गई। सदमे के कारण किसान की मौत होने से प्रशासन में भी हडकंप मच गया। एसडीएम जसराना मौहम्मद रिजवान, थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और किसान के शव को पीएम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों ने प्रशासन एवं शासन से मुआवजे की मांग की है।